जी भारत न्यूज24
भिण्ड (ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक के निर्देशन में अवैध रेत उत्खनन एवं अवैध रेत भंडारण पर कार्यवाही के अभियान के तहत दिनांक 28/05/2024 को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय दीपक तोमर के नेतृत्व में थाना प्रभारी देहात कोतवाली भिण्ड मुकेश शाक्य एवं उनकी टीम तथा थाना प्रभारी थाना भारौली देवेन्द्र राठौर एवं उनकी टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अलग- अलग जगह से 5 ट्रैक्टर ट्रालियों को मय अवैध रेत के जप्त कर अपराध धारा 379,414 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी थाना देहात कोतवाली भिण्ड निरीक्षक मुकेश शाक्य एवं उनकी टीम तथा थाना प्रभारी थाना भारौली उपनिरीक्षक देवेन्द्र राठौर एवं उनकी टीम एवं पुलिस लाइन भिण्ड का बल एवं उप पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिण्ड के बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
अवैध रेत से भरे 5 ट्रैक्टर ट्राली को भिण्ड पुलिस द्वारा जप्त किया गया




