जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव।
इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 35 वे द्विदिवसीय कीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर शील धर दुबे ने किया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि व महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सरस्वती लजी का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से किया गया। सरस्वती वंदना उमा व काजल ने प्रस्तुत की। स्वागत गीत रोशनी, गुंजन, ज्योति ने प्रस्तुत किया। पूर्व चैंपियन नैंसी व सूरज ने मशाल दौड़ पूरी कर कर मशाल प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा को प्रदान की। तत्पश्चात मार्च पास्ट महाविद्यालय तथा विभिन्न इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने किया। समस्त संकाय के ध्वज आगे रहे।
प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा ने कहा प्रांगण में जो छात्र छात्राएं उपस्थित है मुझे उम्मीद है कि उसमें से अच्छे खिलाड़ी निकल कर आएंगे। यहां से शिक्षा ग्रहण कर प्रज्ञा गुप्ता, कुलदीप, देशराज ,सत्यम खेल जगत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मुख्य अतिथि प्रोफेसर शीलधर दुबे ने कहा मैंने अपने जीवन में ये पहली बार देखा है की डिग्री कॉलेज में इंटर कॉलेज के भी खेलों का आयोजन कराया जा रहा है। बांगरमऊ की जिस धरती पर आप आज प्रतिभाग रहे हैं यह मैदान हमें ऊर्जा, शक्ति, संबंध, नाम सब प्रदान करता है। युवा शक्ति राष्ट्र शक्ति बांगरमऊ स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 कराई जा रही है। जिसमें आरडीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आदर्श रामकृष्ण विद्या मंदिर, मानसिंह स्मारक इंटर कॉलेज, श्री दुर्गेश्वर विद्या मंदिर, राम शंकर शुक्ला जयशंकर इंटर कॉलेज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शकुंतला देवी काशीराम ,आरएस यादव इंटर कॉलेज के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं व महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे। 800 मीटर दौड़ में दीपांशी यादव प्रथम प्रियंका देवी द्वितीय तथा लक्ष्मी देवी तृतीय रहे । जिनको मुख्य अतिथि प्रोफेसर शील धर दुबे व प्राचार्य डॉक्टर विष्णु मिश्रा ने प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किये। इस अवसर पर डॉ सविता राजन, डॉक्टर किरण, डॉ हरिओम दिवाकर, डॉक्टर,सुनीता निरंकारी डॉक्टर अभय राजपूत, डॉ अभिषेक कुमार, डा शैलजा त्रिपाठी, विनोद चंद्र मौर्य संदीप अवस्थी, बलराम कन्हैयालाल, वसंत लाल जितेंद्र, आदि के साथ सैकड़ो छात्राएं तथा अन्य विद्यालयों से पधारे शिक्षक व प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन कीड़ा प्रभारी डॉक्टर दिग्विजय नारायण द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविराज वर्मा ने किया।




