Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​झांसी के दतिया गेट में 100 साल पुराना तीन मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढहा, तड़के 4 बजे मचा हड़कंप
Uncategorized

​झांसी के दतिया गेट में 100 साल पुराना तीन मंजिला मकान ताश के पत्तों की तरह ढहा, तड़के 4 बजे मचा हड़कंप

Zee Bharat News 24
Last updated: August 29, 2026 9:11 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भरभराकर सड़क पर गिरा पूरा मकान, मलबे में दबी दुकान… गनीमत से टला बड़ा हादसा

झांसी (उत्तर प्रदेश) | देवेश प्रताप सिंह राठौर:

उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित थाना कोतवाली क्षेत्र के दतिया गेट इलाके में शनिवार तड़के 4 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ करीब 100 साल पुराना एक जर्जर तीन मंजिला मकान अचानक ताश के पत्तों की तरह ढह गया। मकान के गिरते ही जोरदार धमाके जैसी आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और देखते ही देखते पूरी सड़क मलबे से पट गई।

मलबे में दबी परचूनी की दुकान

तड़के हुए इस हादसे में मकान के नीचे संचालित वीरू साहू की परचूनी की दुकान भी मलबे की चपेट में आ गई और पूरी तरह दब गई। हालांकि, राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि हादसे के समय मकान के अंदर कोई मौजूद नहीं था। जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

बिजली आपूर्ति बंद, राहत कार्य जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कराई गई ताकि किसी तरह का करंट या शॉट सर्किट न हो। इसके तुरंत बाद सड़क पर फैले मलबे को हटाने और मार्ग बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया।

फिलहाल प्रशासन की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है। लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों के बीच यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि आखिर 100 साल पुराने इस जर्जर मकान पर शासन-प्रशासन ने समय रहते ध्यान क्यों नहीं दिया?

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

बीएलओ द्वारा मतदाताओं के घर पर दी जा रही है दस्तक

November 12, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

ऑटो हटाने के विवाद में मारपीट, लाठी-डंडे से वृद्ध का सिर फोड़ा, एक ही परिवार के चार लोग घायल

January 16, 2026
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय भिण्ड

November 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकप्रसाशन

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में भारतीय संविधान के शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की

April 15, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?