जी भारत न्यूज24
….उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम झांसी के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शिव प्रताप जी के संरक्षण में विभाग के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योग किया और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा कि आप लोग योग करें योग उतना ही जरूरी है जैसे जल ही जीवन है वैसे ही आज योग भी जीवन का महत्व पूर्ण अंग बन चुका है। योग अपने जीवन में इतना महत्वपूर्ण है योग आज का नहीं है योग युगांतर से चला रहा है, परंतु लोग उसको करते नहीं थे योग को हर व्यक्ति को अपने जीवन की दिनचर्या में समय देना चाहिए कि हमें इस समय योग करना है, और अपने अपने परिवार का सभी को योग कराना है, योग से बहुत सी बीमारियां नष्ट हो जाती हैं योग में बहुत बड़ी ताकत है। आज योग का अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जा रहा है 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है हमारे सबके प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने और बाबा रामदेव के प्रयास से हमारे प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी ने विश्व में एक इतिहास रच दिया है 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। करीब 191 देश में आज योग लोगों ने किया और योग के लाभों को जन-जन तक पहुंचाया।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




