जी भारत न्यूज24
भिण्ड । गुरुवार 4 जुलाई को वि. घु. अर्ध. घु. जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफे. सौरभ पाल ने माँ मंशा देवी उ. मा. वि. जगन्नाथ पुरा (जवासा ) मै एक दर्जन औषधि और फलदार पेड़ों का वृक्षारोपण कर ” 2100 पेड़ों का वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम ” का आरम्भ किया |
सौरभ बघेल ने कार्यक्रम के अवसर पर बताया की हम निरंतर चार साल से वृक्षारोपण कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं अभी तक लगभग 4000 पेड़ों का रोपण कर चुके है और इस वर्ष भी 2100 वृक्षों का रोपण करेंने की मंसा है उन्होंने कहा की प्रदूषण से अनेक प्रकार की बीमारियों ने जन्म लें लिया है धरा पर इसलिये इस समस्या से निजात पानेके लिए हम सब मिलकर पेड़ लगाये,वास्तविकता में देखा जाए तो वृक्ष धरती का श्रृंगार है इस लिए हम सबको मिलकर धरती को हरी भरी चादर उड़ानी है |*इस अवसर पर विद्यालय के संचालक राममहेश बघेल ने समस्त बच्चों और शिक्षको के साथ मिलकर वृक्षा रोपण कार्यक्रम मै उपस्थित रहे उन्होंने समस्त शहरवासियों से अनुरोध करते हुए कहा की हम सबको हर अवसर ( उत्साह) पर एक पेड़ जरूर लगाये |
कार्यक्रम मै मुख्य रूप से विद्यालय संचालक राम महेश बघेल शिक्षक विजय बघेल नाथूराम बघेल विकास शर्मा, हरिचरन शर्मा सुरेश बघेल’ कमलेश खरे शिक्षिका निशा, सोनल महक सोनी भदौरिया, रोशनी चौहान एवं विद्यालय के समस्त बच्चे उपस्थित रहे |




