भिन्ड ! अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अटेर पराग जैन द्वारा 12 दिसम्बर 2023 मंगलवार को ग्राम कनेरा हल्का नं2 तहसील अटेर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम कनेरा हल्का नं.2 के पटवारी अनिल राजपूत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित पाए गए।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अटेर पराग जैन ने पटवारी अनिल राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में पटवारी श्री राजपूत को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता होगी। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय तहसील अटेर रहेगा।
ग्राम कनेरा हल्का नं.2 पटवारी श्री राजपूत निलंबित




