जी भारत न्यूज24
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत को बताया कार्यकर्ताओं की जीत
भिण्ड। बीते दिनों पूर्व संपन्न हुए विजयपुर विधानसभा उपचुनाव मतदान में वहां के मतदाताओं द्वारा दिल खोलकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर तथा दिन-रात एक कर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की जिसके प्रणाम स्वरूप आज रिजल्ट घोषित हुआ जिसमें वहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के वन मंत्री को इस चुनाव में 7228 मतो के अंतर से शिक्शत दिलाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा को विजयश्री दिलाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व उनकी सरकार को आईना दिखाने का काम किया है यह वात कांग्रेस पार्टी प्रदेश सचिव युवा नेता प्रमोद चौधरी ने कही
और उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जैसा इस चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के साथ किया था उसका परिणाम विजयपुर की जनता ने उन्हें सूत सहित दे दिया कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा को जीत दिला कर और रामनिवास नहीं बल्कि समूची मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी को उनकी कथनी करनी का परिणाम दिया है चौधरी ने इस जीत पर विजयपुर के एक-एक मतदाता तथा प्रत्येक कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता का हृदय की अनंत गहराइयों से आभार प्रकट किया
विजयपुर पहुंचकर सभी को दिया धन्यवाद
विजयपुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा के विजय श्री होने पर मुरैना से विधायक दिनेश गुर्जर सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू पंकज उपाध्याय प्रमोद चौधरी सहित अन्य कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजयपुर की आवाम व कांग्रेस पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं को बधाई एवं आभार व्यक्त करने पहुंचे जिस दौरान वहां के मतदाताओं के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला




