जी भारत न्यूज24
संजय पाल सिंह चौकी प्रभारी भेलशाम को हेड कांस्टेबल रवि भदौरिया मय हमराह के साथ गश्त कर रहे थे तभी आरामशीन के पास एक कार आई ट्वेन्टी
Up14 dw 0019 तेज गति से आती हुई दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया तो बह तेज गति से भागने का प्रयास करने लगा और आगे खजराहा रोड के तरफ भागने लगा पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया कार आगे जाकर गणेशपुरा रोड पर कच्चे रास्ते मै फंस गई कार मै सवार दो लोगों को पुलिस ने दबोच लिया सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पाण्डेय मौके पर पहुंचे पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम नीरज कुमार विश्वकर्मा पुत्र लक्ष्मण विश्वकर्मा उम्र 28 साल महरौनी जनपद ललितपुर ब दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विष्णु यादव पुत्र लक्ष्मण यादव उम्र 32 थाना नाराहट जिला ललितपुर बताया नीरज पर एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं मध्यप्रदेश टीकमगढ़ से भी जेल जा चुका है उसका आपराधिक इतिहास है गाड़ी मै गांजे की खुशबू ब थैले मै पैसे होने के कारण सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना पाकर एएसपी सी ओ सदर अरीबा नोमान मौके पर पहुंची गाड़ी की सघनता से जांच कराने पर उसमें से दो थैलों मै चार लाख तेरानबे हजार रुपए ब बोरी से चार किलो से अधिक गांजा पकड़ा गया आरोपी गांजे की तस्करी करते हैं पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।




