जी भारत न्यूज24
उन्नाव। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी उन्नाव द्वारा ‘लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह’ अभियान के अवसर पर भगवंतनगर विधानसभा एक विशाल एकता पदयात्रा भगवंतनगर विधायक मा. आशुतोष शुक्ला के नेतृत्व में अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद स्मारक बदरका से पूरी भव्यता के साथ निकाली गई।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य माननीय मुकेश शर्मा ने कहा सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माण में जो भूमिका निभाई वह प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरक है। सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयास से ही भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक अखंड हुआ। 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव रखी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनते ही सरदार वल्लभ भाई पटेल के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को सरकार का संकल्प बनाकर काम किया। उन्होंने अनुच्छेद 370 को समाप्त किया। सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मृति सिक्का और विशेष डाक टिकट भी जारी किया।
श्री शर्मा ने आगे कहा सरदार पटेल के विचार को लेकर चल रहे मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित भारत बनने की राह पर है। देश में अब आतंकवादी घटनाओं पर लगाम लगी है। सेनाएं अब भारत माता की ओर उठने वाली आंख को फोड़ने का काम करती है दुश्मनों को मुंह तोड़ जवाब देती है अभी देश ने ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य को देखा है।
जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा मोदी जी ने एक अखंड भारत बनाने का सपना दिखाया है एक ऐसा भारत जो गौरवशाली भारत हो जो वैभवशाली भारत हो एक स्वाभिमानी भारत हो एक समृद्ध साली भारत हो यही सपना लेकर हम इस यात्रा में निकले हैं यात्रा तभी पूरी होगी जब हम महापुरुषों को जीने का काम करेंगे मोदी जी के कुशल नेतृत्व में लगातार भाजपा सरकार और पार्टी ऐसे आयाम ऐसे कार्यक्रम ला रही है जिनमें हम महापुरुषों को याद कर रहे हैं पूर्व में हमने रानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती को मनाने का काम किया बाबा साहब अंबेडकर की जयंती को मनाने का काम किया सारे कार्यक्रम भव्यता और दिव्यता के साथ पूर्ण हुए। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसका निर्माण भारत के प्रत्येक नागरिक के सहयोग से संभव हुआ। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है जो एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।।
विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बढ़ावा देने, युवाओं में एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ ही सरदार पटेल के जीवन और उनके योगदान को याद करने के उद्देश्य से यात्रा का आयोजन किया गया है।
इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य माननीय मुकेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के भाजपा रूप में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी सम्मिलित हुए। सभी ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। यात्रा में देशभक्ति के गीतों को बजाता रथ आगे आगे और मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि, विधायक माननीय आशुतोष शुक्ला सहित हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में लोग उत्साह और जोश से नारे लगाते पीछे पीछे चलते रहे। यात्रा का संयोजन जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल ने किया।
यात्रा में यात्रा संयोजक जिला महामंत्री आशीष बाजपेई अटल जिला महामंत्री किसान मोर्चा जितेंद्र सिंह पटेल, समाजसेवी उदल पटेल फौजी समीर शुक्ला ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश बाजपेई नगर पंचायत अध्यक्ष भगवंतनगर आशीष शुक्ला रिंकू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अचलगंज राजीव वर्मा मंडल अध्यक्ष धीरज शुक्ला रमा गुप्ता, विवेक सैनी, विनय सिंह, आशीष बाबा, लोधी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद नारायण शुक्ला, जेके दीक्षित, मुन्ना सिंह, अखिल गुप्ता सुनील तिवारी गुड्डू संजय शुक्ला राजेश तिवारी रमेश तिवारी कल्लू नागेंद्र द्विवेदी विद्या भास्कर राजेंद्र लोधी अचल अवस्थी पंकज अवस्थी स्वदेश शुक्ला अंकित पांडेय शिवम अवस्थी विमल तिवारी प्रशांत तिवारी शिव प्रताप सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता उ
पस्थित रहे।




