जी भारत न्यूज24
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने टीआई बृजेन्द्र सिंह सेंगर पर आरोपीगण से सांठगांठ करने का आरोप लगाया
भिण्ड। नगरपालिका भिंड में सफाई कर्मचारी राजू वाल्मीकि की आरोपीगण के द्वारा लोहे की फावडिया, सरिया व लाठियों से बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपीगणो से पुलिस थाना सिटी कोतवाली भिंड के टीआई बृजेन्द्र सिंह सेंगर एवं प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह सिकरवार के द्वारा सांठगांठ कर आरोपियों को उक्त अपराध के दंड के बचाने के आशय से एफआईआर में नाम दर्ज नहीं करने व पीड़ित परिवार पर क्रॉस कायमी की धमकी देने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुडडू संजय वाल्मीकि एडवोकेट ने पुलिस अधीक्षक भिंड कार्यालय का घेराव कर चक्काजाम कर दिया तथा पुलिस अधीक्षक असित यादव के आश्वासन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चक्काजाम खोलकर मृतक का अंतिम संस्कार करवाया। घटना दिनांक 21.05.2025 को नगरपालिका भिंड में सफाई कर्मचारी राजू वाल्मीकि को पुरानी रंजिश के चलते पड़ोस में रहने वाले रंजित वाल्मीकि ने लोहे की फावडिया, धर्मवीर वाल्मीकि ने लोहे के सरिए व विकास वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि, रणवीर वाल्मीकि ने एक राय होकर षड्यंत्रपूर्वक जानलेवा हमला कर दिया जिससे राजू वाल्मीकि की दिनांक 29.5.2025 को ग्वालियर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई उसके पश्चात सफाई कर्मचारी राजू वाल्मीकि के मृत्यु होने से वाल्मीकि समाज आक्रोशित हो गयी और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुडडू संजय वाल्मीकि एडवोकेट के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक भिंड कार्यालय का घेराव कर टीआई बृजेन्द्र सिंह सेंगर के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की । वाल्मीकि समाज के आक्रोश को देख बड़ी संख्या में पुलिस बल आ गया और पीड़ित परिवार और वाल्मीकि समाज को समझाने का प्रयास किया लेकिन वाल्मीकि समाज ने बात नहीं उसके बाद एसपी असित यादव के आश्वासन पर कि थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भिंड बृजेन्द्र सिंह सेंगर से स्पष्टीकरण मांगा है और मामले की जांच थाना प्रभारी देहात कोतवाली भिंड मुकेश शाक्य को सौंप दी है तथा एफआईआर में रंजीत वाल्मीकि के अलावा शेष आरोपीगण धर्मवीर वाल्मीकि, रणवीर वाल्मीकि, विकास वाल्मीकि, विवेक वाल्मीकि के नाम दर्ज करने तथा आरोपीगण को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिये जाने पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चक्काजाम खोलकर मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।




