तहसीलदार ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण
भिण्ड। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अटेर शिवांगी अग्रवाल के निर्देशन में विधानसभा क्षेत्र 09-अटेर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य गतिपूर्ण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत बीएलओ, बीएलओ सुपरवाईजर एवं एसआईआर कार्य में संलग्न कर्मचारियों द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना पत्रक के डाटा को बीएलओ ऐप में डिजिटाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है।
तहसीलदार जगन सिंह कुशवाह ने ग्रामों में पहुंचकर बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे गणना फॉर्म का वितरण और उनकी फीडिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय बीएलओ को आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन भी दिया ताकि गणना फॉर्म वितरण और बीएलओ ऐप में डिजिटाइजेशन को शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें जिससे फीडिंग कार्य शत प्रतिशत पूरा हो सके।




