Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​झांसी को बड़ी सौगात: जल्द बनेगा 100 बेड के कैंसर विंग वाला मण्डलीय चिकित्सालय, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Uncategorized

​झांसी को बड़ी सौगात: जल्द बनेगा 100 बेड के कैंसर विंग वाला मण्डलीय चिकित्सालय, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Zee Bharat News 24
Last updated: April 16, 2026 9:36 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

झांसी। उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप हर गरीब व्यक्ति को बेहतर और गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झांसी मंडल को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा) श्री अमित कुमार घोष (IAS) ने झांसी में मण्डलीय चिकित्सालय के प्रस्ताव पर गहन मंथन किया है। इस नए अस्पताल में 100 बेड का अत्याधुनिक कैंसर विंग भी बनाए जाने की योजना है।

झांसी का ‘मॉडल’ अब पूरे उत्तर प्रदेश में होगा लागू

कमिश्नरी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने झांसी मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे (IAS) की अभिनव पहल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि झांसी मण्डल में स्वास्थ्य कार्यों के आकलन के लिए तैयार किया गया ‘मासिक मूल्यांकन प्रपत्र’ इतना प्रभावी है कि इसे अब पूरे उत्तर प्रदेश में लागू किया जाएगा। इसके साथ ही ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग’ की पहल को भी सराहा गया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर कड़ा रुख: ताला बंद मिला तो होगी कार्रवाई

बैठक में सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं मिशन निदेशक NHM, डॉ. पिंकी जोवल (IAS) ने स्पष्ट किया कि मरीजों के इलाज के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि:

आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्धारित समय पर खुलने चाहिए। यदि कहीं ताला बंद मिला, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

स्वास्थ्य कर्मियों का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा। अच्छा प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा, जबकि सुधार न होने पर गाज गिरेगी।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य आरोग्य मेला में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए और मरीजों को बेहतर इलाज मिले।

डॉक्टरों की तैनाती और संसाधन

अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर पर MBBS डॉक्टरों की तैनाती तत्काल सुनिश्चित की जाए और एक वेटिंग लिस्ट भी तैयार रखी जाए ताकि पद खाली न रहें। उन्होंने जिला महिला अस्पताल को जल्द ही एनिसथिसिया चिकित्सक उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। साथ ही, ललितपुर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए CMS डॉ. राजनारायण की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।

टीबी मुक्त भारत अभियान पर जोर

बैठक में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ को प्राथमिकता पर रखते हुए अधिकारियों को विशेष रुचि लेकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। स्टेट टीम के फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में कमियों को दूर करने के लिए समय सीमा तय की गई है।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस उच्च स्तरीय बैठक में महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. एच.डी. अग्रवाल, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन, सीएमओ झांसी डॉ. सुधाकर पाण्डेय सहित झांसी और चित्रकूटधाम मण्डल के तमाम मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्टेट टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: देवेश प्रताप सिंह राठौर

ब्यूरो चीफ (उत्तर प्रदेश), ज़ी भारत न्यूज़ 24

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

टहरौली तहसील, टोड़ी फतेहपुर में लड़की पर जानलेवा हमला, पीड़िता की हालत गंभीर

September 30, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में पुलिस पर उत्पीड़न, अवैध वसूली का आरोप, महिला ने एसपी से शिकायत कर बेटे को पीटा और फर्जी केस में फंसाया

December 30, 2025
Uncategorizedप्रसाशनलोकल

सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी मेहंगाव पुलिस की गिरप्त में

June 29, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

उन्नाव में रेलवे का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गंगाघाट स्टेशन के पास दर्जनों परिवार हुए प्रभावित, विरोध प्रदर्शन

January 17, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?