Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » ​झांसी: PNB बंगरा शाखा के KCC खातों की होगी जांच, DM गौरांग राठी ने गठित की 4 सदस्यीय कमेटी
उत्तरप्रदेशप्रसाशन

​झांसी: PNB बंगरा शाखा के KCC खातों की होगी जांच, DM गौरांग राठी ने गठित की 4 सदस्यीय कमेटी

Zee Bharat News 24
Last updated: June 30, 2026 6:32 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

भिण्ड। कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक में जिलाधिकारी (DM) गौरांग राठी का कड़ा रुख देखने को मिला। केंद्र और राज्य सरकार की लाभकारी और स्वरोजगार योजनाओं में बैंकों की ढीली प्रगति और शिथिलता पर असंतोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि बैंकर्स किसानों, युवाओं और आमजन के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें और जनपद के विकास में सहयोग दें।

PNB बंगरा शाखा के KCC की होगी जांच

बैठक के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से किसानों का प्रीमियम काटे जाने और फसल क्षति के मुआवजे की समीक्षा की गई। इस दौरान मऊरानीपुर तहसील के ब्लॉक बंगरा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की शाखा में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए जिलाधिकारी ने 04 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

कमेटी के सदस्य: उप कृषि निदेशक झाँसी, तहसीलदार मऊरानीपुर, लीड बैंक मैनेजर (PNB) और संबंधित इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हैं। डीएम ने जल्द से जल्द जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

आवेदन निरस्त करने का देना होगा कारण, पेंडिंग रखने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने बैंकों द्वारा सरकारी योजनाओं के आवेदनों को अनावश्यक रूप से निरस्त (Reject) या लंबित (Pending) रखने पर कठोर आपत्ति जताई।

717 आवेदन निरस्त होने पर नाराजगी: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ‘सीएम-युवा’ योजना, और ओडीओपी (ODOP) के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (342), पंजाब नेशनल बैंक (299), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (30), यूपी ग्रामीण बैंक (50), इंडियन बैंक (39), एचडीएफसी (25) और बैंक ऑफ इंडिया (14) द्वारा कुल 717 आवेदन निरस्त करने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

आवेदक को भी देनी होगी वजह: अब बैंकों को आवेदन निरस्त करने का ठोस कारण बताना होगा, और इसकी जानकारी आवेदनकर्ता को भी देनी होगी। अनावश्यक रिजेक्शन पाए जाने पर शासन को कार्रवाई की संस्तुति भेजी जाएगी।

कम CD Ratio वाले 05 बैंकों को चेतावनी

जनपद में 50% से कम सीडी रेशियो (Credit-Deposit Ratio) वाले बैंकों—पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक के प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि:

बैंक प्राथमिकता वाले क्षेत्रों (Priority Sector) पर फोकस करें और कैंप लगाकर ऋण वितरण में तेजी लाएं।

सुधार के लिए एक माइक्रोप्लान तैयार किया जाए।

आगामी बैठक में संबंधित बैंकों के रीजनल मैनेजर (RM) अनिवार्य रूप से इस माइक्रोप्लान के साथ उपस्थित रहेंगे।

स्वयं सहायता समूहों की फाइलें लंबित होने पर लगेगी ब्लॉक स्तर पर कैंप

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत स्वयं सहायता समूहों के कैश क्रेडिट लिंकेज (CCL) की समीक्षा में सामने आया कि विभिन्न बैंकों में 327 पत्रावलियां लंबित हैं। इनमें सबसे ज्यादा लीड बैंक PNB (117), प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक (100), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (59) और बैंक ऑफ इंडिया (21) में फाइलें अटकी हैं। डीएम ने इन सभी के निस्तारण के लिए ब्लॉक स्तर पर तत्काल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

“युवा देश का भविष्य हैं, उन्हें स्वावलंबी बनाना हमारी प्राथमिकता”

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि बुंदेलखंड में स्वरोजगार के असीम अवसर हैं। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंकों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, माटीकला रोजगार योजना और ओडीओपी के तहत लोन आवेदनों को तत्काल स्वीकृत कर धनराशि वितरित करनी होगी।

बैठक में ये रहे उपस्थित

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, आरबीआई के एलडीओ विशाल यादव, डीसी एनआरएलएम सुनील कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, अग्रणी बैंक प्रबंधक (PNB) योगेश ठाकुर, नाबार्ड के डीडीएम गौरव राघव, भानु प्रताप यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और बैंकों के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

थाना प्रभारी बने फरिश्ता: परीक्षा में देरी से जूझ रही छात्रा को गाड़ी से पहुंचाया केंद्र तक

July 28, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशधार्मिकमध्यप्रदेश

रेल से करें चार धाम की यात्रा,चार धाम यात्रा के लिए चलाई जा रही भारत गौरव डीलक्स ट्रेन

May 3, 2025
Uncategorizedदेशप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

हमारे शहीद सैनिकों का बलिदान कभी विस्मृत नहीं होगा – विधायक नरेन्द्र सिंह

December 17, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

7 जून को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया जाएगा मंदिर का धार्मिक अनुष्ठान

June 5, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?