जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। जिला सहकारी बैंक भवन, के अटल बिहार बाजपेई सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते जिले के सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि नवाबगंज बाईपास चैटवर मेला प्रांगण स्थित पक्का तालाब एवं परशुराम परिसर में स्थित शिव जी एवं हनुमान जी मन्दिर जीर्णोद्धार व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पक्का तालाब सौंदर्यकरण एवं नगर पंचायत नवाबगंज के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण दिनांक 7 जून 2025, दिन रविवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा किया जाएगा। वार्ता में जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी अध्यक्ष नगर पंचायत नवाबगंज दिलीप लश्करी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, नवाबगंज शशिकांत राजपूत विमल द्विवेदी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे। बता दे कि अंत में कार्यकम के संयोजक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब गंज अरुण सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत सम्मान किया और सभी पत्रकार भाइयों का आभार व्यक्त किया।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




