जी भारत न्यूज24
आनंद गुप्ता ब्यूरो चीफ देवास
देवास। 26 मार्च को ग्राम जमुनिया स्थित प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था के सहायक सचिव मुकेश दुर्गा प्रसाद संस्था कार्यालय से 32 लाख 62700 की राशि लेकर टोंकखुर्द में जमा करने जा रहा था कुछ दूर पर ही वर्दू अमौना रोड पर बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी की मोटरसाइकिल के आगे अपनी मोटरसाइकिल लगाकर सीने में कट्टा लगाकर रूपोंयो से भरा बैग एवं मोटरसाइकिल की चाबी छीनकर अमोना की तरफ भाग गए ,थाना टोंक खुर्द में अपराध पंजीवद कर विवेचना के लिए लिया गया पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत द्वारा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी कर लूट का माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन एवंअनुयायिकी अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपा मांडवे ,टोंकखुर्द थाना प्रभारी आलोक सोनी ,पीपलरावा थाना प्रभारी कमल सिंह ,टोंक खुर्द के आलोक सोनी ,कोतवाली थाना प्रभारी श्याम चंद्र शर्मा एवं सोनकच्छ थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई टीमों द्वारा तकनीकी साक्षी भौतिक साक्षी एवं महावीर तंत्र एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रोहित शाह अमीन शाह कुंदन सोलंकी तथा राम कुशवाहा को गिरफ्तार कर उनसे 31 लाख 71000 की राशि देसी कट्टा दो जिंदाबाद शाहिद जप्त कर लिए गए हैं




