जी भारत न्यूज24
ब्यूरो गोपाल बसेड़िया
ग्वालियर। श्री बांके बिहारी रामलीला कला मंडल द्वारा रामलीला का भव्य आयोजन शाताब्दी पुरम फेस नंबर 1 ग्वालियर में किया जा रहा हैं 25/10/2024 को कला मंडल द्वारा केवट संवाद की लीला का दृश्य दिखाया गया जिसमें प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी और सीता माता को केवट ने गंगा जी के उस पार किया जब श्री राम जी ने केवट से उस पार जाने को कहा तो केवट ने अपनी अपार भक्ति को दिखाते हुये प्रभु श्री राम से कहा कि भगवान् आपके श्री चरणों में मेने ऐसा चमत्कार सुना है कि आपके चरणों की रज धूल से पत्थर की शिला एक सुन्दर स्त्री बन गई थीं। अगर कहीं वहीं रज धूल हमारी इस टूटी फूटी नैया में लग गई तो हमारी नैया भी एक स्त्री बन जाएगी इस लिए भगवन आप पहले तीनों लोग अपने पैरों की रज धूल धुलवाले उस के बाद में अपनी नैया से आपको गंगा जी के उस पार उतार दूंगा। इस दृश्य को देखकर वहां पर बैठे भक्तों ने केवट के लिए जोरदार तालियां बजाई। और श्री राम चरित्र की लीला आनन्द लिया।
मंडल के अध्यक्ष राम दुलारे शिक्षक ने कहा श्री बांके बिहारी रामलीला कला मंडल के सभी पात्र एक से बढ़कर एक हैं उनमें से जो राम का अभिनय करते हैं बांके बिहारी शर्मा। हमारे कला मंडल का एक खास चेहरा है उनका राम जी का अभिनय तो अच्छा है ही उसके अलावा सुलोचना सती का भी अभिनय बहुत ही अच्छे ढंग से करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से कहा कि लक्ष्मण शक्ति और सुलोचना सती का संवाद हमारे कला मंडल का विशेष प्रोग्राम है उन्होंने सभी लोगों से अपील की ये दोनों प्रोग्राम देखना न भूले
कला मंडल के अध्यक्ष राम दुलारे शिक्षक, लावन
राम। बांके बिहारी शर्मा
लक्ष्मण। कुलदीप शर्मा
सीता। बेटू शर्मा
केवट। लालजी सिंह नरवरिया पुर्व सरपंच लावन
केवट पुत्र। टेंपो सिंह नरवरिया
जोकर। (हसी का पिटारा)
कुंज बिहारी शर्मा




