जी भारत न्यूज24
उन्नाव। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। बड़े चौराहे के पास ओवर ब्रिज के निकट लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भूमि पूजन किया। बड़ा चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां दिनभर यातायात का दबाव रहता है। ओवर ब्रिज के पास अवैध पार्किंग से अक्सर जाम लग जाता है। नई पार्किंग से व्यापारियों और वाहन चालकों को राहत मिलेगी। बता दे कि डीएम गौरांग राठी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस पार्किंग में 100 से अधिक चारपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग का डिजाइन ऐसा है कि बारिश में भी यह सुविधा चालू रहेगी। यूएसडीए सचिव नवीन चन्द्र ने बताया कि पार्किंग का निर्माण दो महीने में पूरा होगा। निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। व्यापारियों और नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका खास ख्याल रखा जाएगा। व्यापारी संगठन के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्किंग की समस्या से ग्राहकों को परेशानी होती थी।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




