Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » श्री बाँके बिहारी जी मंदिर प्रांगण में पाँच नम्बर गेट पर स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में गेट पर लगाए गए ताले तत्काल प्रभाव से हटाए जाए
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

श्री बाँके बिहारी जी मंदिर प्रांगण में पाँच नम्बर गेट पर स्थित भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में गेट पर लगाए गए ताले तत्काल प्रभाव से हटाए जाए

Zee Bharat News 24
Last updated: November 22, 2025 9:34 am
Zee Bharat News 24
4 Min Read

जी भारत न्यूज24 

एवं गणेश मंदिर पर स्थापित दान पात्र कोदिनांकभगवान के स्थल के सामने सुव्यवस्थित रूप से रखा जाए।

किसी भी स्थिति में एक सेवादार से अधिक भगवान श्री गणेश जी की पूजा हेतु पूजा स्थल पर भगवान के निकट उपस्थित नहीं रहेंगे।

मथुरा 21 नवंबर 2025/ दिनांक 20.11.2025 को ठा0 श्री बाँके बिहारी जी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की बैठक मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक वृन्दावन के सभागार में संपन्न हुई।

बैठक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त हाई पावर्ड कमेटी के सभी सदस्य एवं हाई पावर्ड कमेटी द्वारा नामित चार गोस्वामी सदस्य उपस्थित थे। पूर्व बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा के उपरान्त अनेक बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, तदोपरान्त कार्यवृत्ति विवरण तैयार किया गया।

बैठक के दौरान एक बिन्दु श्री बाँके बिहारी जी मंदिर प्रांगण में पाँच नम्बर गेट पर स्थित भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति स्थल के सम्बन्ध में विचारित किया गया। समिति के सन्मुख एक प्रार्थना पत्र श्री सुमित गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें भगवान गणेश के मंदिर पर ताला लगाने का उल्लेख किया गया था तथा यह भी उल्लिखित किया गया कि उपरोक्त कार्यवाही समिति के नामित सदस्य श्री दिनेश गोस्वामी के मौखिक आदेश के द्वारा की गयी।

तद्नुसार मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी एवं मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्री मुकेश मिश्रा जी द्वारा कमेटी की मीटिंग के दौरान यह मत स्पष्ट किया गया कि हमारे द्वारा दिनांक 21.11.2025 को अपरान्ह 12 बजे भगवान श्री गणेश जी मंदिर स्थल का निरीक्षण किया जायेगा, तद्नुसार आज उनके द्वारा स्थल का निरीक्षण किया गया।

स्थल निरीक्षण के दौरान यह तथ्य पाया गया कि भगवान श्री गणेश जी के मंदिर के बाहर स्टील के गेट पर दो ताले लगाये गये जो प्रबंधक द्वारा कमेटी के नामित सदस्य श्री दिनेश गोस्वामी के मौखिक निर्देशों पर लगाये गये हैं।

भगवान श्री गणेश जी के मंदिर के स्थल निरीक्षण के दौरान श्री विजय कृष्ण गोस्वामी (पप्पी फौजी) एंव अन्य गोस्वामीगणों द्वारा उल्लिखित किया गया कि गेट पर ताला लगाने के कारण भगवान गणेश जी की पूजा सेवा आदि में व्यवधान हो रहा है एंव दर्शनार्थियों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। भगवान को प्रसाद भोग भी नहीं लगाया जा रहा है।

उपरोक्त समस्त तथ्यों एवं स्थल निरीक्षण के उपरान्त मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मा० उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्री अशोक कुमार जी एवं मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) श्री मुकेश मिश्रा जी निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि भगवान श्री गणेश जी के मंदिर में गेट पर लगाए गए ताले तत्काल प्रभाव से हटाए जाए एवं गणेश मंदिर पर स्थापित दान पात्र को भगवान के स्थल के सामने सुव्यवस्थित रूप से रखा जाए तथा किसी भी स्थिति में एक सेवादार से अधिक भगवान श्री गणेश जी की पूजा हेतु पूजा स्थल पर भगवान के निकट उपस्थित नहीं रहेंगे। इस दान पात्र पर स्पष्ट रूप से देवनागरी लिपि में दान पात्र का उल्लेख किया जाएगा। कार्यकारी प्रबन्धक उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करे।

मथुरा। आनन्द पचौरी

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedराजनीतिलोकल

प्रभारी मंत्री श्री पटेल दो दिवसीय प्रवास पर भिण्ड आएंगे

November 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

झांसी पुलिस लाइन में बम फटते ही बजा सायरनः

May 9, 2025
Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

सम्पूर्ण राजस्व ग्राम लहचूरा एवं इससे लगा हुआ नगरीय क्षेत्र मालनपुर का वार्ड लहचूरे का पुरा एवं हरीराम का पुरा थाना मालनपुर के समस्त शस्त्र लायसेस तत्काल प्रभाव से निलंबित

January 1, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

एसआईआर के कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करने वाले सुपरवाइजर व बी एलओ को जिला अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

December 7, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?