जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। गदनखेड़ा बाईपास स्थित महेन्द्रा एजेंसी के पास भूमि संख्या 3829 पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यह जमीन नगरपालिका परिषद उन्नाव के अंतर्गत आती है। जमीन के मालिक ने प्रशासन और पुलिस से मदद मांगी है। बता दे कि कानपुर के प्रमोद कुमार पाण्डेय और प्रेमशंकर मिश्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन पर कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया। जमीन मालिक के विरोध के बावजूद आरोपियों ने नींव खोदना शुरू कर दिया और निर्माण सामग्री भी जमा कर ली। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से गुहार लगाई। प्रशासन के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में पाया गया कि विवादित जमीन भूमि संख्या 3829 है, जिस पर भूमिधर का वैध कब्जा है। प्रशासन ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। लेकिन 9 जून को आरोपियों ने फिर से निर्माण शुरू कर दिया। उन्होंने वहां गुंडे भी तैनात कर दिए हैं, जो भूमिधर को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि इस जमीन का अभी तक कानूनी बंटवारा नहीं हुआ है। ऐसे में सहखातेदारों की सहमति के बिना कोई निर्माण नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




