Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » गजराराजा चिकित्सा समूह के ऐतिहासिक भवन का होगा बेहतर उपयोग : आयुक्त दीपक सिंह
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेश

गजराराजा चिकित्सा समूह के ऐतिहासिक भवन का होगा बेहतर उपयोग : आयुक्त दीपक सिंह

Zee Bharat News 24
Last updated: February 18, 2024 9:55 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

ब्यूरो रिपोर्ट

संभागीय आयुक्त ने नगर निगम, विद्युत मण्डल एवं मेडीकल कॉलेज के संबंध में ली बैठक

नगर निगम और विद्युत मण्डल के अधिकारी संयुक्त रूप से विद्युत समस्या के निराकरण हेतु करें निरीक्षण

ग्वालियर (ब्यूरो) । जयारोग्य चिकित्सा समूह के ऐतिहासिक भवन का बेहतर उपयोग हो इसके लिये प्लान तैयार किया जायेगा। इसके साथ ही जेएएच अस्पताल समूह परिसर की सीवर समस्या के निराकरण हेतु नगर निगम शीघ्र डीपीआर तैयार कर डीन मेडीकल कॉलेज को देंगे। संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने शुक्रवार को नगर निगम, मेडीकल कॉलेज, जेएएच अस्पताल और विद्युत मण्डल के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में यह बात कही।

संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक में नगर निगम आयुक्त हर्ष सिंह, एडीएम श्रीमती अंजू अरूण कुमार, डीन मेडीकल कॉलेज अक्षय निगम, अधीक्षण यंत्री विद्युत मण्डल श्री गुप्ता, अधीक्षक जेएएच अस्पताल समूह आर के एस धाकड़ सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

संभागीय आयुक्त दीपक सिंह ने कहा कि विद्युत मण्डल और नगर निगम के विद्युत देयकों एवं विद्युत के संबंध में जो भी समस्या हैं उनका समन्वय स्थापित कर निराकरण किया जाए। नगर निगम को विद्युत मण्डल की ओर से जो भी देयक प्रस्तुत किए जाएँ, उसमें मीटर का फोटो सहित देयक प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही स्ट्रीट लाईट के जिन पोलों पर डायरेक्ट स्विच लगाकर संचालन किया जा रहा है, उनकी नगर निगम एवं विद्युत मण्डल की संयुक्त टीम जाँच कर उन सबको मीटर से जोड़ने का कार्य भी करें।

बैठक में मेडीकल कॉलेज की विद्युत सप्लाई के संबंध में भी चर्चा की गई। विद्युत मण्डल के अधिकारियों ने बताया कि एक हजार बिस्तर के लिये नई लाईन डाल दी गई है और विद्युत सप्लाई में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। विद्युत देयकों का भुगतान भी निरंतर किया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त ने भी बताया कि शासन स्तर से विद्युत मण्डल को विद्युत देयक के रूप में 5 करोड़ रूपए की राशि प्रदान की गई है। निगम के माध्यम से भी शीघ्र ही और राशि भी जमा की जायेगी।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

उन्नाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार का आरोप

September 16, 2025
Uncategorizedलोकलव्यापार

पशु पालन किसान क्रेडिट योजना का राधेश्याम को मिला लाभ

October 4, 2024
Uncategorizedप्रसाशनलोकलव्यापार

मिठाई ढंककर बेचने एवं साफ-सफाई से बनाने हेतु किया निर्देशित

October 30, 2024
Uncategorizedराजनीतिलोकल

गरीब आदिवासियों के आशियाने बगैर नोटिस दिए उजाड़े गए,यह दुखत घटना है – रामशेष बघेल

February 9, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?