जी भारत न्यूज24
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक जनपद के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर फ्रॉड से गंवायी 60,822 रुपये की धनराशि पीडितो के खाते में रिफण्ड करायी गयी।
प्रकरण 01. आवेदक अर्जुन सिंह पुत्र अशर्फी लाल-त्रिपुरारपुर निवासी-पुरवा,जनपद उन्नाव के फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से रिमोर्ट एप के जरिये ओ.टी.पी. प्राप्त करके आरोपी द्वारा 25822/- रूपये का फ्राड कर लिया गया । आवेदक को जब ज्ञात हुआ कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गये हैं तब आवेदक श्री अर्जुन सिंह उपरोक्त द्वारा साइबर थाने में दिनाँक 23.12.2025 को उनके साथ हुयी ठगी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम टीम द्वारा सम्बन्धित मर्चेंट से जरिए उचित माध्यम पत्राचार कर ट्रांजेक्शन स्टाप कराते हुए आवेदक के खाते में 25822/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।
प्रकरण 02. आवेदक देवेन्द्र कुमार उपरोक्त के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से फोन हैक कर 35000/- रूपये का फ्राड कर लिया गया । आवेदक को जब ज्ञात हुआ कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गये हैं तब आवेदक श्री देवेन्द्र कुमार उपरोक्त द्वारा उनके साथ हुयी ठगी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर क्राइम टीम द्वारा सम्बन्धित मर्चेंट से जरिए उचित माध्यम पत्राचार कर ट्रांजेक्शन स्टाप कराते हुए आवेदक के खाते में 35000/- रूपये की सम्पूर्ण धनराशि वापस करायी गयी।




