Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » जिला अधिकारी दफ्तर बना रणक्षेत्र, सिंगहा की जमीन को लेकर ग्रामीणों का बवाल, पुलिस से भिड़ंत में हाथापाई, पांच को पुलिस ने हिरासत में लिया
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

जिला अधिकारी दफ्तर बना रणक्षेत्र, सिंगहा की जमीन को लेकर ग्रामीणों का बवाल, पुलिस से भिड़ंत में हाथापाई, पांच को पुलिस ने हिरासत में लिया

Zee Bharat News 24
Last updated: June 3, 2025 6:11 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उन्नाव। सिंगहा गांव की 180 बीघा ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में DM कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान DM कार्यालय परिसर में जबरदस्त हंगामा, नारेबाजी और पुलिस से तीखी झड़पें देखने को मिलीं। मामला उस वक्त बिगड़ा जब पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेने की कोशिश की जिसके बाद महिलाओं और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के सिंगहा गांव से आए पुरुष, महिलाएं और बुजुर्गों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव की जमीन को खेल मैदान के रूप में चिह्नित किया गया था, लेकिन कुछ दबंग वर्षों से उस पर अवैध कब्जा जमाए खेती कर रहे हैं। प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई लेकिन *सिर्फ आश्वासन ही मिला। ग्राम प्रधान ने मंच से स्पष्ट कहा, “गांव के बच्चों को खेलने की जगह नहीं है, दबंग खेती कर रहे हैं। बार-बार प्रशासन के दरवाज़े खटखटाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब अगर हमारी जमीन खाली नहीं कराई गई तो हम आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।” जब ग्रामीणों ने कार्यालय परिसर में घुसने की कोशिश की पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सदर कोतवाली प्रभारी अवनीश सिंह व एक सिपाही द्वारा भीड़ से एक युवक को खींचकर हिरासत में लेने पर मामला भड़क गया। महिलाओं ने युवक को छुड़ाने की कोशिश की, जिससे पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की हुई। हाथापाई में एक महिला थानाध्यक्ष को हल्की चोट आई, जबकि सदर कोतवाली प्रभारी की वर्दी का एक स्टार टूट गया। बता दे कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पहुंचे एडीएम सुशील कुमार और एसडीएम रामदेव निषाद ने प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि “राजस्व अभिलेखों की जांच कराकर यदि कब्जा अवैध पाया गया तो तुरंत कार्रवाई होगी।” हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि *वे इस बार सिर्फ जांच से संतुष्ट नहीं होंगे, जब तक जमीन कब्जामुक्त नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में शामिल बुजुर्ग रामशरण ने कहा, “यह जमीन हमारे बच्चों के खेलने के लिए है, दबंगों को मुनाफा कमाने के लिए नहीं। अब हम पीछे नहीं हटेंगे।” सीता देवी महिला प्रदर्शनकारियों में सबसे आगे थीं, उन्होंने कहा कि पुलिस हमें डरा नहीं सकती। हमें हमारी जमीन चाहिए, हम दबाव में नहीं आएंगे। घटना के बाद पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन जल्द ही कब्जा मुक्त कराने की दिशा में कदम उठा सकता है।

सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedदेशप्रसाशनराजनीतिलोकल

प्रशासन ने की लोकतंत्र की हत्या,मतदाताओं को डराया – धमकाया गया : फूलसिंह बरैया

May 10, 2024
Uncategorizedलोकलशिक्षा

शासकीय आई0टी0आई में एनसीवीटी/एससीवीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 14 अगस्त तक करें आवेदन

August 9, 2024
प्रसाशन

पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने 11 अपराधियों पर 69 हजार का ईनाम घोषित किया

December 8, 2023
Uncategorizedउत्तरप्रदेशशिक्षा

समाज से साहित्य निकलता है: रवीन्द्र शुक्ला

April 1, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?