जी भारत न्यूज24
उन्नाव। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई है नेहरू जी के चित्र पर कांग्रेस जनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें युग दृष्टा बताया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा उपाध्यक्ष हनुमंत ंसिंह चंद्र प्रकाश शुक्ला संजीव श्रीवास्तव आभा वर्मा ने नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज पहाड़पुर सुबस पहुंचकर विद्यालय में आयोजित बालसभा को संबोधित किया तथा बच्चों से नेहरू के परिपेक्ष में परिचर्चा भी की।
बाल सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज देश की सरकार तथा जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग नेहरू, गांधी को देश के बंटवारे का तथा देश को विकसित होने में बाधक नीतियों का जिम्मेदार बताते हैं जबकि आप सभी जानते हैं की 700 वर्षों की गुलामी के बाद भारत कंगाल हो गया था ना संसाधन बचे थे आर्थिक और सामाजिक ढांचा चरमरा गया था उन परिस्थितियों में देश को बचाने का कार्य यदि किसी ने किया तो नेहरू जी की नीतियों ने किया भाखड़ा नांगल बांध आईआईएम आईआईटी जैसी संस्थाएं देश को देकर देश को आगे बढ़ने का काम किया विशेष कर इस देश की नव निहाल पीढ़ी से उन्होंने संवाद कायम किया एवं अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने का आग्रह भी किया उनका मानना था कि नव निहाल पीढ़ी कल का भविष्य और यही देश को आगे ले जाने का कार्य करेगी इसलिए इस पीढ़ी को सुसंस्कृत, विकसित और अच्छी शिक्षा के द्वारा अच्छा नागरिक बनाना उन्होंने सरकार का दायित्व समझा बाल सभा को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हनुमत सिंह चंद्र प्रकाश शुक्ला संजीव श्रीवास्तव आभा वर्मा इत्यादि ने भी संबोधित किया प्रधानाचार्य निखिल त्रिवेदी ने कांग्रेस जनों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया बालसभा का संचालन उप प्रधानाचार्य आशीष पटेल ने तथा अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य श्री राम सिंह ने किया इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष हरिशंहाय मदन पूर्व शिक्षक रजनीश वर्मा पंसारिया के पूर्व प्रधान जगत नारायण त्रिपाठी सहित सैकड़ो अभिभावक तथा छात्र उपस्थित थे इस अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।




