जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव भीषण गर्मी का कहर जारी है। रविवार को लू की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामनन खेड़ा निवासी गुरुदयाल (55) के रूप में हुई है। गुरुदयाल काम की तलाश में घर से निकले थे। घरेंदा गांव के पास राहगीरों ने उन्हें बेहोश पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने उन्हें पानी पिलाने और प्राथमिक उपचार का प्रयास किया। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
बता दे की मृतक एक सामान्य मजदूर थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। परिजनों के अनुसार वह शादी-ब्याह के सीजन में मजदूरी की तलाश में घर से निकले थे। बिहार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सटीक कारण पता चल सकेगा। ग्रामीणों का कहना है कि दैनिक मजदूरों के पास कोई विकल्प नहीं होता। वे रोजी-रोटी के लिए कड़ी धूप में भी काम करने निकलने को मजबूर हैं।
सुभाष सिंह ब्यूरो चीफ उन्नाव




