भिण्ड ! पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था के मद्देनजर थाना गोहद अन्तर्गत अपराधी रामनरेश उर्फ राम गनेश सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह गुर्जर निवासी सिरसौदा थाना गोहद जिला भिण्ड पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव ने आदेश जारी अपराधियों को भी बंदी बनाने या बंदी करवाने या बंदीकरण का विरोध किये जाने पर विधि संगत आवश्यक शक्तियों का प्रयोग करते अपराधी को बंदी कराने की सही सूचना देने, बंदी करवाने पर संबंधित व्यक्ति को पुरुस्कृत किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक भिण्ड ने अपराधी पर किया 10 हजार का ईनाम घोषित




