Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » इंटरनेशनल फॉरेंसिक साइंस वीक एवं एंटी रैगिंग अवेयरनेस वीक 2025 का सफल समापन
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

इंटरनेशनल फॉरेंसिक साइंस वीक एवं एंटी रैगिंग अवेयरनेस वीक 2025 का सफल समापन

Zee Bharat News 24
Last updated: September 21, 2025 7:04 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झाँसी। आज बुँदेलखंड विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग में इंटरनेशनल फॉरेंसिक साइंस वीक एवं एंटी रैगिंग अवेयरनेस वीक 2025 के संयुक्त समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय ने की। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि विभाग में वर्तमान समय में देश के 24 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जो विभाग की शैक्षणिक उपलब्धि का प्रमाण है। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष को बधाई देते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने की प्रेरणा दी।

 

मुख्य कुलानुशासक प्रो. आर. के. सैनी ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग संबंधी नियमों और उनके महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त से 18 अगस्त तक विश्वविद्यालय स्तर पर एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

 

संकायाध्यक्ष ने विभाग में आयोजित गतिविधियों की जानकारी साझा की। विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा फॉरेंसिक वीक के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेश सिंह, एडिशनल डायरेक्टर, फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, जयपुर ने विद्यार्थियों को DNA आधारित क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन के विषय में जानकारी दी तथा महत्त्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए छात्रों में फॉरेंसिक साइंस के प्रति गहन रुचि एवं जागरूकता उत्पन्न की।

 

बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने भी विभाग को शुभकामनाएँ दीं और ऐसे कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

 

कार्यक्रम के अंत में फॉरेंसिक वीक एवं एंटी रैगिंग वीक के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

 

इस अवसर पर विशेष रूप से डॉ. प्रकाश चन्द्र, डॉ. शुभांगी निगम, डॉ. आकाश कुमार, डॉ. मुरली मनोहर यादव, चंदन नामदेव, डॉ. ममता सिंह, डॉ. ज्योति मिश्रा, डॉ. प्रशांत मिश्रा तथा डॉ. संतोष पांडे उपस्थित रहे।

 

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलाइफस्टाइललोकलशिक्षा

बॉक्सिंग कोच की नियुक्त कराने के लिए बच्चों ने कलेक्टर के नाम एडीएम को सौपा अनुरोध पत्र

March 2, 2024
उत्तरप्रदेशगैजेट्स

​झाँसी पुलिस लाइन में ‘पर्यावरण सप्ताह’ का आगाज़, एसएसपी और वामा सारथी अध्यक्षा ने किया वृक्षारोपण

July 13, 2026
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकलशिक्षा

एम जे एस महाविद्यालय में एन सी सी कैडेट्स द्वारा मनाया गया राष्ट्रीय महिला दिवस

February 14, 2024
Uncategorized

जनपद में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये जिला प्रशासन की अनूठी पहल

April 4, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?