भिण्ड । गत दिवस गुरुवार को शा. म.ल.बा कन्या उ. मा. वि भिण्ड की नवीन व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ब्यूटी एंड वैलनेस एवं हेल्थ केयर की छात्राओं ने एक दिवसीय ग्वालियर शहर का औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम किया ।
कार्यक्रम का प्रारम्भ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती स्नेहलता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर भृमण कार्यक्रम का विधिवत प्रारम्भ किया प्राचार्य के दिशा निर्देशन मे यह भृमण कार्यक्रम हेल्थ केयर मीनू सोनी एवं ब्यूटी एंड वैलनेस की रेखा शिवहरे ने 51 छात्राओं को व्यावसायिक भ्रमण कार्यक्रम कराया उनके साथ सहयोग हेतु संस्था से सौरभ पाल सर उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ सजीव थरेजा हेल्थकेयर सेंटर पर हेल्थकेयर की छात्राओं ने स्वास्थ्य संबंधी गहराइयों की बारीकी से जानकारी प्राप्त की एवं इसी क्रम मे ब्यूटी एंड वैलनेस की छात्राओं ने रघुवीर सेन वोकेशनल समिति के माध्यम से ब्यूटीशियन मेकप की सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी प्राप्त की ।




