जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग संस्थान के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं को उद्योग में प्रयोग की जाने वाली कार्यशैली, उपकरणों एवं उनके रखरखाव तथा औद्योगिक परिवेश से अवगत कराने हेतु झांसी के करारी स्थित भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के पेट्रोलियम डिपो पर ले जाकर भ्रमण कराया गया। डिपो इंचार्ज सचिन रावत एवं उनकी टीम ने छात्रों को डिपो पर भ्रमण कराते हुए वहां के कार्य करने की पूरी विधि एवं हर उपकरण की महत्ता पर प्रकाश डाला, जिस पर छात्रों ने उत्सुकता पूर्वक कई नई जानकारियां भी प्राप्त की। भ्रमण के पश्चात टीम ने छात्रों के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जिसमें उन्हें पुरस्कृत किया गया। इससे पहले विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग संस्थान के निदेशक प्रो डी के भट्ट एवं संकायाध्यक्ष प्रो एम एम सिंह अकादमिक समन्वयक बृजेंद्र शुक्ला मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के समन्वयक डॉ जितेंद्र वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण हेतु रवाना करने से पहले सभी में उत्साह का संचार किया एवं ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश भी डाला। भ्रमण के दौरान विभाग समन्वयक डॉ जितेंद्र वर्मा, डॉ सत्येन्द्र उपाध्याय, डॉ राहुल शुक्ला, इंद्रेश ख़ेवरिआ, रामनिवास साथ में रहे। इस दौरान, बायोटेक विभाग समन्वयक इं महेंद्र प्रताप, इं ए पी एस गौर, डॉ संदीप कुमार मिश्रा, इं शशिकांत वर्मा, इंजी. रजत कुशवाहा आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




