परीक्षा के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित
कन्ट्रोल रूम का दूरभाष क्र.07534-230061 एवं 0735230062
भिण्ड ! राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 17 दिसम्बर 2023 को संचालित की जाएगी। उक्त परीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट भिण्ड में लोक सेवा प्रबंधक विभाग में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष क्र. 07534230061 एवं 07534230062 है। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी सौरभ उपाध्याय प्रबंधक ई-गवर्नेस भिण्ड मो.9893310941 को बनाया है।
अपर कलेक्टर राजकुमार खत्री ने राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए स्थापित किये गये कन्ट्रोल रूम में कन्ट्रोल रूम प्रभारी के सहयोग के लिए दो पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं जिसके अन्तर्गत कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सहायक ग्रेड-3 श्री राधामोहन श्रीवास, ई-गवर्नेस भिण्ड के केयर टेकर श्री अजय यादव एवं कलेक्ट्रेट के भृत्य श्री अरविन्द बघेल की ड्यूटी प्रातः6 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाई गई है। इसीप्रकार दोपहर बजे से कार्य समाप्ति तक कृषि विभाग के सहायक ग्रेड-3 श्री वेभव शर्मा, कलेक्ट्रेट भिण्ड कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री प्रदीप शर्मा एवं कलेक्ट्रेट की भृत्य श्रीमती अनीता त्रिपाठी की ड्यूटी लगाई गई है। कन्ट्रोल रूम 16 दिसम्बर 2023 से एवं परीक्षा समाप्ति तक क्रियाशील रहेगा।




