जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी में मॉक ड्रिल के दौरान फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू, लोगों ने जमीन पर लेटकर बचाई जान झांसी के पुलिस लाइन में आज शाम 4:30 बजे मॉक ड्रिल हुई। इस दौरान तेज बम धमाका हुआ। ब्लास्ट होते ही तेज सायरन बजा। जो जहां था वहीं पर लेट गया। धुआं उठते देख फौरन फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में राहत बचाव कर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ।
डीएम, एसएसपी और सीएमओ समेत 21 विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। लोगों से बात की। उन्हें युद्ध की स्थिति में बचाव के टिप्स दिए।
इससे पहले आज दोपहर में झांसी स्टेशन पर बुधवार को जीआरपी-आरपीएफ ने मॉक ड्रिल की गई। इसमें पुलिस, फायर ब्रिगेड, ट्रैफिक, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग, होमगार्ड, पीआरडी, एससीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, निजी कंपनी के गार्ड, आरपीएफ, जीआरपी, स्काउट एंड गाइड और स्वयं सेवी संगठन शामिल हुए।
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




