Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » SIR में नही मांगा जा रहा बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने की एडवाइजरी जारी
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशन

SIR में नही मांगा जा रहा बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी, जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने की एडवाइजरी जारी

Zee Bharat News 24
Last updated: November 26, 2025 8:00 am
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी साइबर ठगी या धोखाधड़ी से बचने के लिए मतदाता ओटीपी साझा न करें ऐसी काॅल को तुरंत अस्वीकार करें :- जिला निर्वाचन अधिकारी  

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने की अपील एसआइआर के दौरान सतर्क रहे एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, सीधे बीएलओ से संपर्क करें

 

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के दौरान गणना प्रपत्र भरने के लिए कुछ अराजक तत्वों द्वारा बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या निर्वाचन विभाग का प्रतिनिधि बनकर मतदाताओं से मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP) मांग रहे हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी मतदाताओं को स्पष्ट रूप से कहा है कि एसआईआर (SIR) के गणना प्रपत्र को भरने की प्रक्रिया में बीएलओ द्वारा किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जा रहा है। ऐसे मामलों में उन्होंने सभी मतदाताओं को पूरी तरह से सतर्क एवं जागरूक रहने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां साइबर ठगी या धोखाधड़ी के अंतर्गत संदेहास्पद हैं। यदि किसी मतदाता से फोन कॉल, मैसेज या अन्य माध्यम से OTP मांगने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी कॉल पर ध्यान न दिया जाए, न ही OTP साझा करें तथा ऐसी कॉल को तुरंत अस्वीकार कर दें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि एसआईआर (SIR) कार्य में लगे बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र के वितरण एवं संग्रह का कार्य कर रहे हैं। गणना प्रपत्र भरने में भी सहयोग कर रहे है, मतदाता स्वयं भी गणना प्रपत्र भरकर अपने बीएलओ को उपलब्ध करा सकते हैं।

एसआईआर (SIR) संबंधी प्रक्रिया में OTP या लिंक की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस प्रकार की अफवाहों एवं धोखाधड़ी से निपटने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएं तथा ऐसी शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी को सूचित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए अपील की है कि एसआईआर (SIR) के दौरान सतर्क रहें एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देते हुए अपने बीएलओ से ही संपर्क करें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही अपने गणना प्रपत्र को भरें। आपका सहयोग शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और लोकतंत्र की मजबूती का आधार बनेगा।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेश

मणिकर्णिका वूमेंस क्लब झाँसी की तीसरी इंस्टॉलेशन सेरेमनी सम्पन्न

September 20, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशधार्मिक

नगर में चल रही श्री रामलीला महोत्सव में श्रीराम बारात निकाली गई

October 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नाला निर्माण कार्य से निकली गंदगी और सिल्ट से नागरिक परेशान

December 27, 2025
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेशलोकल

सारे काम छोड़कर स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान जरूर करें : पंकज त्रिपाठी

May 6, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?