जी भारत न्यूज24
झांसी। की नई तहसील में सीपरी पुलिस और आनंद सिंह की कार्यप्रणाली गुंडो को संरक्षण देने मुख्य अभिव्यक्तियों को छोड़ देने विवेचनाओं को तोड़ मरोड़ देने और झांसी जनपद में मंदिरों की जमीनों पर हो रहे भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जों के विरोध में अपराध की सूचना देने के लिए फोन करने और जिम्मेदारों द्वारा सीयूजी फोन नहीं उठाने को लेकर राष्ट्रभक्त संगठन के द्वारा सीपरी थाना प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
वैसे व्यक्तिगत मेरा अनुभव भी है कोई भी सक्षम अधिकारी सीयूजी नंबर को अटेंड नहीं करता है, जबकि सरकार के द्वारा यह नंबर प्रदान किया जाता हैऔर जनता के सुख-दुख को सुनने के लिए लेकिन सीयूजी नंबर नहीं उठाया जाता है, यह एक बड़ी समस्या है, उत्तर प्रदेश सरकार से निवेदन है इस पर कड़ी कार्रवाई करें और अधिकारी गण उन लोगों को अपने व्यक्तिगत नंबर दे देते हैं जो बहुत ही खास होते हैं उनके तो काम व्यक्तिगत नंबर से बात हो जाती है, लेकिन आम आदमी सीयूजी नंबर से बात करना संभव नहीं हो पाता है। रिंग जाती है लेकिन कोई उठाता नहीं देता अगर 10 में किसी ने एक नंबर उठा लिया, तो बोलेगा मैं अर्दली बोल रहा हूं या मैं वहां का कर्मचारी बोल रहा हूं काम बताइए, पर कुछ नहीं होता है यह स्थित है, सीयूजी नंबर पर सरकार विशेष ध्यान दें अगर आम जनता की बात नहीं सुनी जाएगी तो फिर समस्याओं का समाधान कैसे होगा।
देवेश प्रताप सिंह राठौर, ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




