जी भारत न्यूज24
जप्त वाहन पर खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई
भिण्ड। एसडीएम लहार विजय यादव ने मिहोना बाईपास पर गुजरते समय ओवरलोड गिट्टी से भरे डम्फर को रुकवाकर वाहन चालक से रॉयल्टी संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किये गए।
एसडीएम लहार ने डम्फर को जप्त कर मिहोना थाने की अभिरक्षा में रखवा दिया है।
जप्त वाहन पर खनिज नियमों के तहत कार्रवाई के लिए प्रकरण बनाकर खनिज शाखा कलेक्टर कार्यालय को भेजा गया है।




