जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश मौरावां उन्नाव
विकासखंड हिलौली के गांव बाजखेड़ा में स्कूल मर्जर होने के विरोध में बच्चों व ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर धरना प्रदर्शन किया।
बुधवार को ग्राम बाजखेड़ा मजरे करदहा में छात्र नेता ज्ञानप्रकाश यादव की अगुवाई में स्कूल मर्जर के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि यकडी मेरे गांव का स्कूल शुरू नही किया गया तो गांव के समस्त ग्रामीण अनिश्चित कालीन का धरना प्रदर्शन किया जायेगा या तो सरकार एक सप्ताह के अंदर बाजखेड़ा का स्कूल पुनः शुरू कराए और इस गांव के बच्चे दो किलोमीटर दूर लालपुर (अमरीखेड़ा) पढ़ने नही जाएंगे।
वही ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि सरकार का आदेश है कि जिस स्कूल में 30 बच्चों से कम है वे विद्यालय ही मर्ज किए जाएंगे लेकिन बाजखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में कुल 33 बच्चे है फिर इस स्कूल को क्यों मर्ज किए गए है ये गलत है इस लिए मैं सरकार से मांग करता हूँ कि ये विद्यालय पुनः शुरू कराया जाय।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




