जी भारत न्यूज24
निलंबन अवधि में मुख्यालय शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड किया नियत
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बी.ए., बी.एस.सी. की परीक्षा में बीक्षक के रूप में कर्तव्य के दौरान परीक्षाकक्ष में परीक्षार्थीयों को सामूहिक रूप से नकल कराने में संलिप्त पाये जाने पर रविन्द्र सिंह कुशवाह सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय लहार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।
कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने बताया है कि रविन्द्रसिंह कुशवाह सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय लहार भिण्ड के द्वारा परीक्षाकेन्द्र शासकीय महाविद्यालय लहार में आयोजित बी.ए., बी.एस.सी. की परीक्षा में बीक्षक के रूप में कर्तव्य के दौरान परीक्षाकक्ष में परीक्षार्थीयों को सामूहिक रूप से नकल कराने में संलिप्त पाये जाने के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी द्वारा प्रतिवेदित किया गया है।
रविन्द्र सिंह कुशवाह सहायक ग्रेड 3 शासकीय महाविद्यालय लहार भिण्ड का उक्त कृत्य म० प्र० सिविल सेवा आचारण नियम 1965 के विपरीत होने से श्री रविन्द्र सिंह कुशवाह सहायक ग्रेड 3 को म0प्र0 सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम में निहित प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में श्री कुशवाह का मुख्यालय शासकीय एम.जे.एस. महाविद्यालय भिण्ड नियत किया जाता है। श्री कुशवाह को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।




