जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश फर्रुखाबाद। रेलवे रोड के सड़क निर्माण को लेकर व्यापारी संगठनों में धड़ेबंदी दिखायी पड़ रही है। कुछ गुट जहां सड़क निर्माण को निर्धारित चौड़ाई पर ही चालू करने के पक्षधर हैँ तो वहीं कई गुटों ने इसको लेकर एतराज जताया है। कहा कि पालिका प्रशासन की ओर से सड़क की चौड़ाई को घटा दिया गया है। इसको लेकर मंगलवार तक फैसला नहीं आया तो अनशन पर बैठने को मजबूर होंगे। रेलवे रोड का सड़क निर्माण शुरू हुआ तो उसी समय खासा बखेड़ा हो गया था। इसकेचलते काम को रोकना पड़ा। फेडरेशन आफ आल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने बताया कि सड़क की कुल चौड़ाई 12.4 मीटर है और सड़क 7 मीटर की बनायी जा रही है।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




