Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » संघर्ष सेवा समिति द्वारा विशेष आकर्षणों के साथ जनपद की विशालतम तिरंगा यात्रा का आयोजन
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकशिक्षा

संघर्ष सेवा समिति द्वारा विशेष आकर्षणों के साथ जनपद की विशालतम तिरंगा यात्रा का आयोजन

Zee Bharat News 24
Last updated: August 15, 2025 6:31 am
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24 

उत्तर प्रदेश झांसी अनगिनत वीरों की कुर्बानियां से मिली आजादी के मूल्यों को पहचानें, देश की एकता, अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखें- डॉ० संदीप

उत्तर प्रदेश झाँसी। स्वतंत्रता दिवस हमारे देश के इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है, क्योंकि 15 अगस्त को भारत ने ब्रिटिश शासन से आज़ादी प्राप्त की। यह आज़ादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, त्याग और संघर्ष का परिणाम है। अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें स्वतंत्र भारत का उपहार दिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस पर संघर्ष सेवा समिति के तत्वाधान में विगत वर्षों की तरह इस बार भी विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा सुबह 10:00 बजे एस एम टावर झोकन बाग से प्रारंभ होकर सैयर गेट, मिनर्वा चौराहा, रानी महल, गंज, बड़ा बाजार से सिंधी तिराहा होते हुए शहर कोतवाली के बगल में स्थित पत्रकार भवन पर स्वतंत्रता सेनानी सीताराम आजाद की मूर्ति पर माल्यार्पण पश्चात भोजन वितरण के साथ समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा में जनपद के कई गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्कूली बच्चों सहित लगभग 1500 की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

यात्रा में सबसे आगे आर्य कन्या महाविद्यालय से एनसीसी की छात्राओं ने लेफ्टिनेंट शारदा सिंह के निर्देशन में अनुशासित रूप से तिरंगा यात्रा की अगुवाई की, उसके पीछे सैकड़ों की संख्या में जनपद और आसपास के आदिवासी समाज के महिला पुरुष व बच्चे हाथों में तिरंगा ध्वज लिए चल रहे थे इसके पश्चात विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विशाल तिरंगा थामे हुए यात्रा की शोभा बढ़ाई। यात्रा में सबसे पीछे डॉ० संदीप सरावगी और सैकड़ो की संख्या में संघर्ष सेवा समिति के सदस्य गण ध्वज लहराते हुए भारत माता के जयकारे और हिंदुस्तान जिंदाबाद के गगनचुंबी नारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। यात्रा में भारत माता, रानी लक्ष्मीबाई और अन्य सेनानियों का रूप लिए कई बच्चे बच्चियां घोड़े एवं बग्घियों पर सवार होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह शीतल पेयजल, पुष्प वर्षा और जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। इस यात्रा का विशेष आकर्षण 100 मी० का तिरंगा रहा जिसे जवाहर पब्लिक इंटर कॉलेज व मैस्कॉट मॉडर्न स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं लेकर चल रहे थे। डीजे की धुन पर संघर्ष सेवा समिति के कार्यकर्ता एवं यात्रा में सम्मिलित लोग थिरकते हुए दिखाई दिए। यात्रा के अंत में आए हुए सभी लोगों को लंच पैकेट भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर डॉ० संदीप सरावगी ने कहा यह यात्रा केवल ध्वज प्रदर्शन नहीं, बल्कि देशभक्ति, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हमारा तिरंगा मात्र कपड़े का टुकड़ा नहीं, यह हमारे पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और सपनों का जीता-जागता प्रमाण है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल ध्वज लेकर चलना नहीं है, बल्कि लोगों में देश के प्रति प्रेम जगाना, भाईचारे को बढ़ावा देना और यह याद दिलाना है कि आज़ादी हमें यूँ ही नहीं मिली। इसके लिए अनगिनत वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज जब हम तिरंगे को ऊँचा उठाकर सड़कों पर निकलते हैं, तो यह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक संदेश है—हम एक हैं, अटूट हैं, और सदैव देश की सेवा में तत्पर हैं। देश को आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से मिली है हमें इसके मूल्यों को पहचानना चाहिए जिस तरह संविधान हमें मौलिक अधिकार देता है उसी तरह कुछ मौलिक कर्तव्य भी हैं जिन्हें निभाना देश के हर नागरिक का फर्ज है उसी में से एक है राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय पर्व जिनका सम्मान करना सर्वोपरि है। हमें अपने देश की धरोहरों का सम्मान करना चाहिए और जहां भी देश के लिए कुछ कर गुजरने की बात हो तो पीछे नहीं हटना चाहिए। देखा जाए तो हमारे देश का सबसे बड़ा त्यौहार स्वतंत्रा दिवस ही है जिसमें प्रत्येक भारतीय धर्म, जाति, लिंग के भेदभाव को भूलकर हर्षोल्लास के साथ इस पर्व में सम्मिलित होता है क्योंकि जहां बात देश की होती है वहां सारे भेदभाव समाप्त हो जाते हैं। यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन का विशेष सहयोग रहा एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपस्थित रहा। यात्रा को सफल बनाने में हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल सहित कई संगठनों का अभूतपूर्व योगदान रहा।

 

देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedक्राइमप्रसाशनलोकल

लहार पुलिस द्वारा हत्या व डकैती मे फरार चल रहे इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

August 4, 2024
Uncategorizedमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

मुख्यमंत्री मोहन यादव 1 मई को लहार आएंगे

May 1, 2024
Uncategorizedक्राइमराजनीतिलोकल

प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं,कि नाबालिग बच्चीयों की खरीद फरोख्त करने से भी नहीं डरते – डॉ. गोविंद सिंह

December 1, 2024
Uncategorizedउत्तरप्रदेशप्रसाशनराजनीति

मा0मुख्यमंत्री जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी पर्व एवं त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की

March 25, 2025
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?