जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश झांसी। में चूहों ने महिला का शव कुतरा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में यह घटना आम बन गई है, मृतक महिला का
आंख के पास का हिस्सा गायब; परिजनों ने जमकर हंगामा किया झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के मॉर्च्यूरी में महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। महिला की मौत जहर खाने से हुई थी। मंगलवार शाम शव पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्यूरी में रखा गया था।
बुधवार सुबह जब परिजन पोस्टमॉर्टम कराने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि शव की आंख के आसपास का हिस्सा गायब था। यह देखकर परिजन गुस्सा हो गए और हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख आनन-फानन में डॉक्टर और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
डॉक्टरों ने मॉर्च्यूरी की साफ-सफाई तुरंत शुरू कराई। साथ ही एक रिपोर्ट तैयार करके अधिकारियों को भेजी। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। एक महीने में ऐसी दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले 30 नवंबर 2025 को भी चूहों ने शव के आंख-कान कुतर दिए थे।मृतका का नाम पुष्पा (60) पत्नी रघुवीर दोहरे था। वह चिरगांव थाना क्षेत्र के महेबा गांव की रहने वाली थी। मृतका के भतीजे सचिन कुमार ने बताया- मेरी चाची पुष्पा को शुगर की बीमारी थी और उनकी दवा नियमित चलती थी। मंगलवार को दवा के धोखे में उन्होंने जहर खा लिया। जब मेरी बहन गुल्ली कमरे में पहुंची, तो चाची बेहोश पड़ी थीं।
गुल्ली ने बाहर आकर सबको इसकी जानकारी दी। आनन-फानन में हम लोग चाची को लेकर चिरगांव सीएचसी पहुंचे। वहां से उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में रात करीब 8.30 बजे उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद उनका शव मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। आंख के पास का हिस्सा चूहों ने खाया सचिन कुमार ने बताया- रात को शव रखकर हम लोग घर चले गए। तब शव पूरी तरह सुरक्षित था और डीप फ्रीजर में रखा गया था। बुधवार सुबह करीब 11 बजे जब हम पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे और शव को बाहर निकाला, तो आंख के आसपास का हिस्सा गायब था। मॉर्च्यूरी के अंदर चूहे दौड़ रहे थे और उन्हीं चूहों ने शव को कुतरा होगा।
पुष्पा की मौत के बाद घर में मातम पसरा है। पुष्पा के पति रघुवीर सिंचाई विभाग में ड्राइवर के पद से रिटायर हैं। उनकी 4 बेटियां सरोज, रेखा, सविता और पिंकी हैं। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है। CMS बोले- शव का कुछ हिस्सा डैमेज हुआ है
सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने कहा- एक मामला हमारे संज्ञान में आया है, जिसमें महिला के शव को मंगलवार रात मॉर्च्यूरी में रखा गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार शव में कुछ नुकसान (डेमेज) हुआ है। इस मामले की पूरी जांच कराई जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
देवेश प्रताप सिंह राठौर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




