जी भारत न्यूज24
असंवेदनशील स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए-राहुल सिंह भदौरिया
ग्रामीण जिला कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाल कर मृत बच्चों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की
गोरमी (भिण्ड) । मध्य प्रदेश में जहरीली कफ़ सिरप के कारण 20 से अधिक मासूम बच्चों की असामयिक और हृदयविदारक मृत्यु ने पूरे प्रदेश को गहरे सदमे,शोक और आक्रोश में डुबो दिया है,यह बात कैंडल मार्च निकाल कर बच्चों की मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कही।
ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने इस घटना में मृत हुए बच्चों के लिए गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह त्रासदी केवल एक दुर्घटना नहीं,बल्कि भाजपा सरकार की घोर लापरवाही,भ्रष्टाचार और दवा माफिया की मिलीभगत का परिणाम है।
बघेल ने कहा कि जहरीले कफ सिरप से मृत मासूम बच्चे का शव दफनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए निकाला गया था। कल्पना कीजिए,कि एक मासूम की मौत के बाद भी सच सामने लाने के लिए परिजनों को कितना संघर्ष करना पड़ा।
उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों की जान जाना बेहद दर्दनाक घटना है। इस घटना की स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री में से कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते।
श्री बघेल ने मामले की न्यायिक जांच, मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री दौरा करते हैं,लेकिन परिजनों के जो लाखों रुपए खर्च हुए उसकी बात नहीं करते। भाजपा की सरकार 4 लाख रुपये में एक मां की गोद खरीदना चाहती है। ये असंवेदनशील रवैया है,तत्काल स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि सिर्फ डॉक्टर जैसे चंद लोगों पर ही कार्यवाही कर खानापूर्ति की जा रही है। इस पूरे मामले से जुड़ी कंपनी,दवा अधिकारी और प्रशासन के लोगों पर भी कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। मेहंगाव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया ने कहा कि बच्चों मौतो ने पूरे प्रदेश के हर व्यक्ति की आत्मा को झझकोर दिया है, इस घटना से हर कोई दुखी है,उन्होंने कहा अगर सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तो कांग्रेस पार्टी का उग्र आंदोलन जारी रहेगा।
कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से मेहंगाव विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राहुल सिंह भदौरिया, गोरमी ब्लॉक अध्यक्ष संजीव करैया,
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमसिंह सखवार,पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष लायकसिंह गुर्जर,आशीष शर्मा, शास्त्री,अभिलाष यादव जगत सिंह यादव,हरिओम भदौरिया,जड़ेलसिंह भदोरिया,सुंदर यादव,कृष्णप्रसाद कटारे,हरशु खान सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




