Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » नगर निवासी नौसैनिक ने पुरातन युद्धपोत के चालक दल में शामिल होकर इतिहास रचा
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

नगर निवासी नौसैनिक ने पुरातन युद्धपोत के चालक दल में शामिल होकर इतिहास रचा

Zee Bharat News 24
Last updated: December 31, 2025 8:08 am
Zee Bharat News 24
2 Min Read

जी भारत न्यूज24 

बांगरमऊ,उन्नाव।

नगर के मोहल्ला कटरा निवासी एक नौसैनिक ने आईएनएसवी कौंडिन्य नामक पुरातन युद्धपोत के चालक दल में शामिल होकर इतिहास रच दिया। इस मेधावी एवं निडर युवक ने बीते सोमवार को चालक दल के साथ पोरबंदर गुजरात से मस्क़त ओमान के लिए निर्धारित मिशन पर रवाना होकर नगर और जिले का नाम रोशन कर दिया। इस मौके पर भारत में ओमान के राजदूत ईसा सालेह अल शिबानी भी मौजूद रहे।

मोहल्ला कटरा निवासी कृष्ण मुरारी द्विवेदी के बेटे हर्षित द्विवेदी ने प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा नगर के ही आरआरडीएस इंटर कालेज से प्राप्त की है। वर्ष 2016 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करते ही इस मेधावी छात्र ने अपनी मेहनत के दम पर ‘डायरेक्ट एंट्री’ के माध्यम से भारतीय नौसेना में स्थान प्राप्त किया। करीब 9 साल की सेवा के बाद वह प्राचीन विरासत बगैर कील के नौसेना पोत आईएनएसवी कौंडिन्य “स्टिच्ड-प्लैंक” के 18 सदस्यीय चालक दल में शामिल हो गए और बीते सोमवार को इस पुरातन जहाज के जरिए पोरबंदर से मस्क़त तक की करीब 1400 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना हो गए। नौसैनिक हर्षित ने इस यात्रा पर जाने के पहले दूरभाष पर जानकारी दी कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य दो हजार वर्ष पुरानी भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपनी मां सुमन द्विवेदी और पिता कृष्ण मुरारी द्विवेदी तथा गुरुजनों को दिया है। आज मंगलवार की सुबह हर्षित की इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की खबर मिलते ही नगर एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उनके आवास पहुंचे और नौसैनिक के माता-पिता का मुंह मीठा कराया। साथ ही पोत के चालक दल के लिए परमात्मा से सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना की।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedप्रसाशनलोकल

कलेक्टर ने असनेट पटवारी को किया निलंबित

January 31, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

भारतीय रिजर्व बैंक लखनऊ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम उन्नाव में सम्पन्न

July 2, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

अलंकार अग्निहोत्री मुंह में राम बगल छुरी

February 3, 2026
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 11 मई को नेशनल लोक अदालत में निपटाये अपने मामले तथा समस्याओं से पाए छुटकारा

May 11, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?