जी भारत न्यूज24
भिण्ड। उच्च न्यायालय म.प्र. के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा अभियान. 2024 के पालन में राजीव कुमार अयाची, प्रधान जिला न्यायाधीश जिला न्यायालय भिण्ड की अगुवाई में एवं जिला न्यायालय भिण्ड में पदस्थ समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों द्वारा इन्दिरा गांधी चौक भिण्ड से जिला न्यायालय भिण्ड तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पर्यावरण सुरक्षित रखने एवं वायु प्रदूषण को दूर रखने बावत् साइकिल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वछता ही सेवा अभियान के अंतर्गत न्यायालय परिसर में सफाई अभियान के अंतर्गत न्यायालय परिसर की सफाई की गई।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार अयाची, द्वारा अपने संबोधन में व्यक्त किया कि साइकिल चलाना ही सबसे अच्छी एक्सासाईज है जिससे न केवल प्रदूषण कम होता है बल्कि ईधन की भी बचत होती है इसलिए हमें अपनी दैनिक जीवन शैली में इसे शमिल करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे एवं बताया कि प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने कार्यस्थल निवास एवं सार्वजनिक स्थानों की समुचित साफ एवं सफाई रखे तथा समाज में स्वच्छता का संदेश दे।
प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय ने कहा कि स्वस्थ जीवन शैली के लिये स्वच्छता सबसे महत्वपूर्ण तथा सर्वप्रथम पहलू है। इसी क्रम में स्वच्छता अभियान के अवसर पर हिमांशु कौशल, जिला न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीशगण दिनेश कुमार खटीक, संजीव सिंघल, कमलेश भरकुंदिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती नेहा उपाध्याय, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड भिण्ड, चन्द्रशेखर राठौर, अभिजीत सिंह एवं विवेक माल न्यायाधीशगण एवं विनीत मिश्रा, अध्यक्ष एवं सचिव हिमांशु शर्मा अभिभाषक संघ भिण्ड तथा अधिवक्तागण भिण्ड एवं प्रशासनिक अधिकारीगण सहित जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कर्मचारीगण, पैरालीगल वॉलेंटियर्स, शा.उत्कृष्ट विद्यालय नं. 1 के छात्र एवं छात्राये तथा एन.सी.सी. के छात्र-छात्राये एवं पुलिस बल, पत्रकारगण आदि उपस्थित रहे।




