Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नीमच में प्रांतीय सम्मेलन संपन्न
Uncategorizedदेशमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का नीमच में प्रांतीय सम्मेलन संपन्न

Zee Bharat News 24
Last updated: July 25, 2024 4:11 pm
Zee Bharat News 24
3 Min Read

जी भारत न्यूज24

ब्यूरो आनंद गुप्ता

आपसी सहयोग और समर्पण भाव से ही संघ मजबूत होगा-  शलभ भदौरिया 

देवास। उपरोक्त विचार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतिय अधिवेशन नीमच में प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने व्यक्त किया।
आगे उन्होंने कहा कि संघ की गतिविधियों के दौरान देखी जा रही विसंगतियों को दूर करने के लिए सभी एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना के साथ कार्य करना होगा ।
उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों को प्रेरित करने के लिए संगठन के ही चिंतक रहे राष्ट्रीय कवि बालकवि बैरागी की कविता का उल्लेख किया।

एक दिन सूर्य से इतना भर मैंने कहा….
आपके साम्राज्य में इतना अंधेरा क्यों रहा?
तम तमा कर वो दहाड़ा- मैं अकेला क्या करूं? तुम निकम्मों के लिए मैं भला कब तक मरू…..
आकाश की आराधना के चक्करों में मत पढ़ो ……
संग्राम यह बहुत घनघोर है….
कुछ में लडू कुछ तुम लड़ो…..

पत्रकारों के इस महाकुंभ में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ,नीमच विधायक एवं पूर्व पत्रकार दिलीप सिंह परिहार ,मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ,नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, राजस्थान की फिल्म अभिनेत्री प्रतिष्ठा ठाकुर, जिला कलेक्टर दिनेश जैन उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की ।
स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन ने दिया। संघ के वरिष्ठ नेता शरद जोशी ने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने ,रेल रियायत पुन: शुरू करने, पत्रकार कल्याण आयोग का गठन करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल नाकों पर अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को छूट देने की मांग की है। विधायक परिहार ने कहा कि मैं पत्रकारों की तकलीफ को अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि मैं भी स्वयं पत्रकार रहा हूं।
सम्मेलन में देवास जिले से जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता, वरुण राठौर, फरीद खान, कन्नौद ब्लॉक अध्यक्ष भरत शर्मा सहित कई साथी नीमच पहुंचे थे ।
इस महाकुंभ में प्रदेश भर के करीब 1000 पत्रकारों ने शिरकत की ।
सम्मेलन में श्रमजीवी बुलेटिन का विमोचन भी किया गया ।
इस कार्यक्रम की सफलता के लिए देवास जिले के शैलेंद्र अदावड़िया,आनंद सिंह ठाकुर ,जितेंद्र मारू,खूबचंद मनवानी सहित कई सदस्यों ने बधाई दी।
कार्यक्रम का संचालन कपिल सिंह चौहान एवं पूर्व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रिजवान अहमद सिद्दीकी ने किया। आभार प्रदीप जैन ने माना।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedलाइफस्टाइललोकल

जिले की सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) संस्थाओं पर आयोजित हुआ शिविर

November 15, 2024
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

झीलों की नगरी भोपाल में होने वाली जीआईएस में शहरी विकास पर भी होगा विशेष फोकस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

February 15, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

विज्ञान प्रदर्शनी एवं सामान्य ज्ञान ओलंपियाड का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न, डॉ संदीप ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

December 22, 2025
देशराजनीति

पश्चिम बंगाल में ‘हिंदुत्व’ की बंपर जीत: टीएमसी के 15 साल के शासन का हुआ पतन, अब बदलाव की बयार

May 4, 2026
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?