Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ओरछा और पुखरायां स्टेशन का किया लोकार्पण
Uncategorizedउत्तरप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशधार्मिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से ओरछा और पुखरायां स्टेशन का किया लोकार्पण

Zee Bharat News 24
Last updated: May 23, 2025 6:10 am
Zee Bharat News 24
7 Min Read

जी भारत न्यूज24 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ओरछा और पुखरायां स्टेशन का किया गया है पुनर्विकास

पुखरायां,ओरझा (उत्तर प्रदेश) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजस्थान के बीकानेर में 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास करने के साथ-साथ इन्‍हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और ऑनलाइन शामिल हुए 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों की महत्वपूर्ण भागीदारी के प्रति भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति का उल्‍लेख करते हुए देश भर से जुड़े सभी सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों और नागरिकों को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आधुनिक रेलवे स्टेशनों का नाम अमृत भारत स्टेशन रखा गया है और ऐसे 100 से अधिक स्टेशनों का निर्माण पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इन स्टेशनों के अद्भुत परिवर्तन को देखा है, जो स्थानीय कला और इतिहास के प्रदर्शन के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने राजस्थान के मंडलगढ़ स्टेशन सहित महत्वपूर्ण उदाहरणों पर चर्चा की जो राजपूत परंपराओं की भव्यता को दर्शाता के साथ-साथ बिहार का थावे स्टेशन, मधुबनी कलाकृति के साथ माँ थावेवाली की पवित्र उपस्थिति को दर्शाता है। मध्य प्रदेश का ओरछा रेलवे स्टेशन भगवान राम के दिव्य सार को दर्शाता है,जबकि श्रीरंगम स्टेशन का डिज़ाइन श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर से प्रेरणा लेता है। गुजरात का डाकोर स्टेशन रणछोड़राय जी को श्रद्धांजलि देता है, तिरुवन्नामलाई स्टेशन द्रविड़ वास्तुकला सिद्धांतों का पालन करता है और बेगमपेट स्टेशन काकतीय राजवंश की वास्तुकला विरासत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये अमृत भारत स्टेशन न केवल भारत की हजारों वर्ष पुरानी विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि राज्यों में पर्यटन विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में भी कार्य करते हैं, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन होता है। उन्होंने लोगों से स्टेशनों की स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया क्योंकि वे ही इन बुनियादी ढांचे के असली मालिक हैं।

ओरछा स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार और निवाड़ी विधायक अनिल जैन कि उपस्थिति में पुनर्विकसित स्टेशन का लोकपर्ण किया गया। ओरछा स्टेशन पर अतिथियों का स्वागत मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में भारतीय सेना के सेवानिवृत सैनिकों को भी सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि झांसी रेल मंडल के कुल 13 स्टेशनों का चयन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया था। इनमें से ओरछा और पुखरायां का लोकार्पण आज प्रधानमंत्री द्वारा किया गया है। ओरछा स्टेशन को 6.5 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। इस योजना से छोटे स्टेशन भी विश्वस्तरीय बन गए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के हर नागरिक के बारे में सोचते हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना इस बात का प्रमाण है। इस योजना से छोटे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को भी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यह स्टेशन आध्यात्म, संस्कृति और आधुनिकता का अनूठा संगम है। यहां वर्ल्ड क्लास वेटिंग एरिया के साथ दिव्यांगजन के लिए सुविधाएं, अच्छे शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। इसको ओरछा मंदिर के तर्ज पर स्टेशन को डिजाइन किया गया है। यहां रामराजा सरकार और हनुमान जी की मूर्ति भी स्थापित की गई है। सर्कुलेटिंग एरिया की बाउंड्री वॉल पर चितेरी कला से रामायण के दृश्य को दर्शाया गया है। स्टेशन का नया फसाड आकर्षक और आधुनिक डिज़ाइन के साथ अध्यात्म और संस्कृति का अनूठा संगम है। इस अवसर पर अमृत भारत स्टेशन और ऑपरेशन सिंदूर विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत माननीय अतिथियों तथा उपस्थित आम जन ने ऑपरेशन सिंदूर में शौर्य का परिचय देने वाले देश के वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। केंद्रीय मंत्री द्वारा ओरछा स्टेशन का अवलोकन भी किया गया। स्थानीय समारोह का समापन सभी विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों की भागीदारी से भव्य तिरंगा यात्रा के साथ संपन्न हुआ I

पुखरायां स्टेशन पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान तथा जालौन सांसद नारायण दास अहिरवार की गरिमामयी उपस्थिति में लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदीश शुक्ल द्वारा किया गया। श्री शुक्ल ने बताया कि

झाँसी-कानपुर खंड पर स्थित पुखरायां रेलवे स्टेशन को रुपए 7.22 करोड़ की लागत से विकसित किया गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना की वजह से पुखरायां स्टेशन का कायाकल्प हो गया है। कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचते हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना एक ऐसा अनूठा प्रयास है जिससे छोटे स्टेशन भी विश्वस्तरीय बन रहे हैं। मौजूदा स्टेशन भवन के अग्रभाग में सुधार के अतिरिक्त एक वीआईपी कक्ष का प्रावधान, प्रतीक्षालय में सुधार, कवर ओवर प्लेटफॉरम और प्लेटफॉर्म सरफेसिंग का विस्तार किया गया है। प्लेटफॉर्म पर सामान्य शौचालय के प्रावधान के अलावा पे एंड यूज शौचालय का प्रावधान भी किया गया है। इन सुविधाओं से यात्रियों को एक सुखद अनुभव मिलेगा। सांसद श्री नारायण दास अहिरवार ने कहा कि पुनर्विकसित स्टेशन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी की सहभागिता के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

उत्तरप्रदेश

सड़क हादसे में नवविवाहिता की दर्दनाक मौत, तीन महीने पहले ही आई थी डोली; ननद की हालत गंभीर

May 31, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत विशेष शिविर का किया गया आयोजन

March 15, 2026
Uncategorizedउत्तरप्रदेश

पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प: मंदिरों में गद्दे भेंट, कुष्ठ आश्रम में राहत सामग्री वितरित

February 5, 2026
Uncategorizedप्रसाशनमध्यप्रदेशराजनीतिलोकल

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा की गई नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा

April 22, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?