भिण्ड । पुलिस अधीक्षक भिंड डॉ. असित यादव के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक, नगर पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे अवैध शराब, अवैध हथियार, स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी व ईनामी फरारी आरोपी, गुण्डा बदमाशों पर धरपकड अभियान के तहत कार्यवाही जारी है, इसी तारतम्य में दिनांक 11/10/23 सुबह 07 बजे हनुमान मन्दिर के पास ग्राम रतनूपुरा में आरोपी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर मृतक मेहताब की कुल्हाडी से गले पर वार कर मौत के घाट उतार दिया था जिसमें पुत्र को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था तथा पिता को आज थाना देहात पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त आरोपी पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था । आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का था जो घटना दिनांक से ही पुलिस से बचता रहा । लेकिन पुलिस की सक्रियता से आरोपी नहीं बच सका और रतनूपुरा के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय कार्यवाही में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सोनी, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे,प्रधान आरक्षक सोनेन्द्र राजावत,आरक्षक सन्दीप राजावत,सुभाष तोमर,भूपेन्द्र राजावत,अनिल जाट,मदन गोपाल, योगेन्द्र चौहान,ज्ञानेन्द्र मिश्रा,विष्णु तोमर,मदन गोपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है




