जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा गैर इरादातन हत्या के प्रयास के दो वांछित अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।थाना सोहरामऊ पर वादी श्री हिमांशू कश्यप पुत्र राजेश कश्यप निवासी ग्राम बाल्हेमऊ थाना सोहरामऊ जनपद उन्नाव की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 264/2024 धारा 115(2)/352/351(2)/333/110/105 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। जिसमें आज दिनांक 08.04.2025 को व0उ0नि0 श्री नरेन्द्र प्रताप मय हमराह पुलिस फोर्स द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 01. राम प्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र पूरन लाल ग्राम खाले कोडवा थाना सन्दना जनपद सीतापुर उम्र करीब 35 वर्ष । 02.अरविन्द पुत्र पूरन लाल निवासी ग्राम खाले कोडवा थाना सन्दना जनपद सीतापुर उम्र करीब 20 वर्ष को ग्राम प्रसादखेडा मोड से गिरफ्तार किया गया।
सुभाष सिंह, ब्यूरो चीफ उन्नाव




