जी भारत न्यूज24
बांगरमऊ,उन्नाव थाना परिसर में बकरीद पर्व को देखते हुए रविवार को शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप जिलाधिकारी शुभम यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह सहित नगर व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए।
बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी शुभम यादव ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने कहा कि त्यौहार में कोई भी नई परंपरा नहीं डाली जाएगी। और किसी भी प्रतिबंधित जानवर की कुर्बानी नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बकरीद की नमाज ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही पढें, किसी भी रास्ते में नमाज न पढें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बकरीद के मौके पर जानवरों की कुर्बानी निर्धारित स्थान पर बंद जगह में ही की जाएगी। उसका मलवा, खून व गंदगी रास्तों व नाली में न डाली जाए, बल्कि उसे कहीं सुरक्षित गड्ढे में गाड़ दिया जाए। उप जिलाधिकारी शुभम यादव ने कहा कि तहसील क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। और पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने कहा कि किसी भी त्यौहार के मौके पर अशांति व अराजकता फैलाने वाले किसी भी शरारती व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी से शांति व सौहार्द के माहौल में बकरीद का पर्व मनाने की अपील की। इस मौके पर नगर पंचायत गंज मुरादाबाद के अध्यक्षपति हाजी सलीम कुरैशी, शहंशाह खां, संत कुमार दिवाकर, मनीष तिवारी, मोहम्मद आफाक, डॉ राम बिहारी वर्मा, समाजसेवी फजलुर्रहमान, मोनिस अंसारी, इरफान अंसारी, इसरार खान, हाजी लईक खां, फुरकान अंसारी, हफीज सभासद, कृष्णा बाजपेयी सभासद, अजहरुद्दीन उर्फ शेखू, प्रधान अमित दिवाकर सहित नगर व क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




