जी भारत न्यूज24
झांसी। तीन महीने से भर्ती था, महाकुंभ से लौटकर बिगड़ी तबीयत, टॉयलेट में फंदे से लटका झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को मरीज ने सुसाइड कर लिया। वह तीन महीने से भर्ती था। मंगलवार को उसकी देखभाल कर रहा बड़ा भाई खाना खाने बाहर गया था। जब कमरे में गया तो उसका कुछ पता नहीं था।
वार्ड के एक मरीज ने बताया कि तुम्हारे भाई ने टॉयलेट में गमछे से फांसी लगा ली। इस पर बड़ा भाई चिल्लाते हुए वहां पहुंचा। अस्पताल स्टाफ को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची। डॉक्टर ने नस चेक कर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।मोठ के अमरा गांव का रहने वाला 35 साल का आनन्द दास पुत्र विशाल सिंह गुर्जर कई महीने से बीमार था। इसी स्थिति में वह महाकुंभ स्नान के लिए चला गया था। यहां से लौटा तो घर वालों को जानकारी हुई कि आनन्द चित्रकूट स्टेशन पर बदहवास हालत में पड़ा है।
आनन्द के भाई सोनू ने बताया कि वह सोनू को मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। यहां जांच के बाद पता चला कि उसे फेफड़े की बीमारी हो गई है।
3-4 दिन से उसकी हालत में सुधार दिख रहा था सोनू ने बताया-भाई की हालत गंभीर थी। लेकिन 3-4 दिन से उसकी हालत में सुधार दिख रहा था। वह वार्ड में भी घूमने लगा था, लेकिन खाना नहीं खा रहा था।दोपहर को वह खाना खाने अस्पताल के बाहर गया था। इसके बाद वहीं बैठ गया। इसी दौरान लगभग 3.30 बजे वार्ड के मरीजों के तीमारदारों ने जानकारी दी कि भाई ने वार्ड नंबर 8 के टॉयलेट में गमछे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
मामा मलखान सिंह ने बताया-आनन्द के फेफड़ों में दिक्कत थी। इलाज चल रहा था। लेकिन, अचानक पता नहीं क्या हुआ। मुझे सोनू ने फोन कर जानकारी दी। मैं मेडिकल कॉलेज आया तो देखा कि आनन्द वार्ड के बाथरूम में फंदे से लटका था।
CMS बोले-अजीब हरकत करता था
मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहुर ने बताया-मरीज कुछ दिन से अजीब बातें कर रहा था। उन्होंने संभावना जताई कि शायद वह जीने की उम्मीद खो चुका था।
हालांकि कुछ दिन से उसकी हालत में सुधार भी था। लेकिन, आज अचानक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी हमारे स्वीपर ने दी तो मौके पर हमारे डॉक्टर ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
वाइट सचिन मोहोर cms मेडिकल कॉलेज
देवेश प्रताप सिंह राठौर,ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश




