Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्राइम
  • राजनीति
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • धार्मिक
Follow US
Home » एनएच -719 को सिक्स लेन बनाये जाने की मांग को लेकर पंकज त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा खूनी हस्ताक्षरित पत्र
Uncategorizedराजनीतिलोकल

एनएच -719 को सिक्स लेन बनाये जाने की मांग को लेकर पंकज त्रिपाठी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा खूनी हस्ताक्षरित पत्र

Zee Bharat News 24
Last updated: January 8, 2025 5:29 pm
Zee Bharat News 24
5 Min Read

जी भारत न्यूज24

ग्वालियर-भिण्ड-इटावा को सिक्स लेन हाईवे बनाये जाने के लिए हो चुके हैं,अनगिनत आंदोलन
समाजसेवियों के अलावा साधू सन्यासियों ने भी धरना-प्रदर्शन कर सौपे है,कई ज्ञापन-पत्र
सिक्स लेन हाईवे की मांग पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया,तो हजारों लोग अपने खून से हस्ताक्षर कर केंद्रीय मंत्री को सौपेंगे ज्ञापन पत्र – पंकज त्रिपाठी
भिण्ड । कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के नाम अपने खून से हस्ताक्षर कर ह्रदय को झझकोर देने वाला एक भावनात्मक पत्र लिखकर अपर कलेक्टर एल. के. पांडेय को सौपा है ।
श्री त्रिपाठी द्वारा लिखे खूनी हस्ताक्षरित पत्र में उन्होंने कहा है,कि विगत कई सालों से लगभग 108 किलोमीटर लंबे ग्वालियर – भिण्ड – इटावा एनएच – 719 (पुराना एनएच – 92) को सिक्स लेन बनाये जाने की मांग उठ रही है,जहां इसके लिए कई समाजसेवी संगठनों यहां तक कि साधू ,सन्यासी और महात्माओं ने भी धरना – प्रदर्शन कर आंदोलन तक किये,शासन-प्रशासन द्वारा अभी तक हर बार सिर्फ झूठे आश्वासन दिये जाते रहे है,अभी कुछ माह पूर्व ही महामंडलेश्वरों, पीठाधीश्वरों,महंतो की मौजूदगी में सैकड़ों साधू ,सन्यासियों और महात्माओं ने भिंड कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया,जिस पर केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के इशारों पर जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही कार्यवाही कराये जाने का आश्वासन देकर अनिश्चितकाल के लिए घोषित किए गए आंदोलन को एक ही दिन में बड़ी ही चतुराई से खत्म करा दिया गया था।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अभी कुछ दिनों पहले ही एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में सिक्स लेन नेशनल हाईवे -719 को लेकर खबर छपी जिसमें बताया गया कि इटावा-भिण्ड- ग्वालियर के बीच पड़ने वाले पीएनसी टोल प्लाजा का समय कुछ बर्षों के लिए और बड़ा दिया गया है,जिस कारण सिक्स लेन अथवा फोर लेन हाईवे की प्रक्रिया में कुछ बर्ष और लगेगें,और यह भी खबर सुनने को मिल रही है,कि अगर बना भी तो सिक्स लेन के बजाय फोर लेन हाइवे बनेगा,इस खबर के बाद से ही तीनों जिलों की जनता को एक बार फिर से मन में शंका उठने लगी है,इसलिए अब सड़क,परिवहन एवं राजमार्ग केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को लिखित में भिण्ड जिले की जनता को प्रमाणित रूप से अविलंब आश्वस्त कर कार्य को प्रारंभ करने की कार्यवाही कर देनी चाहिए ।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि सिंगल हाईवे होने के कारण इसकी चौड़ाई कम होने से आये दिन दुर्भाग्यवश दुर्घटनाएं होती रहती हैं,इन घटनाओं के कारण कई लोग असमय ही मौत के मुंह में चले गए है,तो कई लोग अपाहिज होकर आजीवन कष्ट भोगने के लिए मजबूर हो गए हैं। इन दुर्घटनाओं के कारण सैकड़ों माँओ की गोद सूनी हो गई,सुहागिनों की मांग का सिंदूर उजड़ गया,कई पिताओं के बुढ़ापे का सहारा छिन गया,तो कई बच्चे अनाथ हो गए ।
कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने अपने खून से हस्ताक्षर कर लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से निवेदन करते हुए कहा है,कि वह भिण्ड-ग्वालियर-इटावा के लाखों लोगों की ओर से दोनों हाथ जोड़कर विनती करते हैं,कि अब केंद्र व मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हमारे जिले की निर्दोष जनता पर रहम खाये,और हमारे लोगों को असमय ही काल के गाल में जाने से बचाए। उन्होंने कहा कि श्री गड़करी जी अतिशीघ्र ही इसकी स्वयं लिखत घोषणा करें और शीघ्रतापूर्वक सिक्स लेन हाइवे का कार्य प्रारंभ कराएं ताकि हजारों लोगों की जान बचाई जा सके ।
श्री त्रिपाठी ने कहा कि अभी तो श्री गड़करी जी के नाम एक अनुरोधात्मक ज्ञापन पत्र सौपा है,जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो,वह जिले के सैकड़ों लोगों के साथ दिल्ली जाकर पहले श्री गड़करी जी से मुलाकात करेंगे और जरूरत पड़ी तो दिल्ली में ही धरना – प्रदर्शन करेंगे।
अनुरोधकर्ताओ में मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, प्रदेश सचिव मप्र समाज कल्याण प्रकोष्ठ धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ( रानू ), वरिष्ठ कांग्रेस नेता भागीरथ सिंह कुशवाहा सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

Zee Bharat News 24
        
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink1
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM (1)
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.56 PM
WhatsApp Image 2026-05-02 at 1.29.57 PM
previous arrow
next arrow

लाइव क्रिकेट स्कोर

Live Cricket Scores

You Might Also Like

Uncategorizedउत्तरप्रदेशक्राइम

उन्नाव में किसान की संदिग्ध मौत, परिजनों बोले-हार्ट अटैक से जान गई, पुलिस जांच में जुटी

December 17, 2025
Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशधार्मिकप्रसाशन

मथुरा में नए एस एसपी ने किए श्री बांके बिहारी जी के दर्शन

April 19, 2025
Uncategorizedदेशधार्मिकप्रसाशनमध्यप्रदेशलोकल

कलेक्टर ने आगामी बुढ़वा मंगल की तैयारियों के संबंध में दंदरौआ धाम का निरीक्षण किया

September 14, 2024
Uncategorizedक्राइमदेशलोकल

भिंड के हरीक्षा में एक दर्जन मोरों की मौतः

March 21, 2024
Zee Bharat news 24Zee Bharat news 24
Follow US

© Copyright All Right Reserved. Zee Bharat News 24 | Hosted by Webmitr

  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • News Source
  • Privacy Policy
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?