जी भारत न्यूज24
उत्तर प्रदेश उन्नाव। अभ्युदय सेवा संस्थान का नवम् अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवम सम्मान समारोह समर्पण 14 जून 2025 शनिवार को होगा। यह कार्यक्रम सैनिकों के शौर्य व अदम्य साहस को समर्पित है। जिसके अंतर्गत लगभग एक सैकड़ा सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद की छिपी प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कवियों के साथ मंच प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। शहर के पार्क व्यू पैलेस में अभ्युदय सेवा संस्थान की ओर से प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। बता दे कि संस्थान के अध्यक्ष डॉ.प्रभात सिन्हा ने बताया कि इस कवि सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष हाई कोर्ट अधिवक्ता ओ पी तिवारी एवं स्वागत मंत्री राम तनेजा जी है। जबकि कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण मिश्र भानू रहेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी तिवारी ने बताया अभ्युदय के कवि सम्मेलन में विश्व ख्यातिलब्ध वीर रस के डॉ. हरि ओम पवार दिल्ली से ,वही आगरा से श्रृंगार की डॉ. रुचि चतुर्वेदी, जनपद उन्नाव का लाडला गीतकार अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध स्वयं श्रीवास्तव,वही लखनऊ से हास्य के डॉ. सर्वेश अस्थाना , प्रयागराज से हास्य के अखिलेश द्विवेदी, फिरोजाबाद से श्रृंगार के प्रवीण पांडेय ‘ प्रज्ञार्थू ‘, रायबरेली से हास्य के मधुप श्रीवास्तव ‘ नरकंकाल’, इटावा से वीर रस के देवेन्द्र प्रताप ‘ आग ‘, सुल्तानपुर से वीर रस के अभिमन्यु शुक्ल’ तरंग ‘ काव्य पाठ करेंगे। स्वागत मंत्री राम तनेजा ने बताया जनपद की बेटी मीनाक्षी दिनेश एवम वीर रस के वरिष्ठ कवि कमलेश शुक्ला ‘कमल’ रहेंगे। जबकि अध्यक्ष के रूप में अखिलेश अवस्थी और मंच संचालक की भूमिका में अनिरुद्ध सौरभ रहेंगे। संस्था अध्यक्ष डॉ प्रभात सिन्हा ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को भी प्रति वर्ष की भांति सम्मानित किया जाएगा। इसमे साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विधि, सामाजिक, कला व अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। संरक्षक डॉ. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है, सभी साहित्य प्रेमियों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि देश के नामचीन कवियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। उन्हे सुनने सभी सुधी साहित्य प्रेमी शाम आठ बजे पधारे। जबकि सम्मान प्रक्रिया पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के सम्मान के साथ सायं 6 बजे प्रारम्भ की जाएगी। संस्था उपाध्यक्ष प्रेम सेंगर ने बताया कि जिले के कविता प्रेमी पूरे साल इस आयोजन का इंतजार करते हैं। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ मनीष सेंगर ने देश के नामचीन कवियों को सुनने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। आभार संस्था सचिव अनिरुद्ध सौरभ ने दिया। इस दौरान संस्था संरक्षक उमा निवास बाजपेई, संगठन सचिव मधुसूदन शुक्ल, संरक्षक पवन निगम, आलोक शुक्ल, राकेश द्विवेदी,अजय श्रीवास्तव ,धर्मेंद्र शर्मा, ऋषभ श्रीवास्तव, नीरज सिंह, दीपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सुभाष सिंह,ब्यूरो चीफ उन्नाव




