जी भारत न्यूज24
भिण्ड । भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अहम चर्चा हुई। जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री का प्रमुख जन समस्याओं को लेकर ध्यान आकर्षित कराया और उन्हें मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री कुशवाह को आश्वासन किया आपकी सभी विकासशील मांगो को संज्ञान में लाकर पूर्ण किया जाएगा।
श्री कुशवाह ने भिण्ड विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज को बजट में शामिल कर उसका कार्य शुरू किया जाए नगर पालिका भिंड को नगर निगम बनाने के लिए बजट में शामिल किया जाए,ऊमरी तेहनगुर मार्ग जो उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ता है वह काफी संकरा है उसे 7 मीटर चौड़ा किया जाए, गोरी सरोवर पर सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर विशेष बजट दिया जाए। उन्होंने कहा कि उमरी को नगर पंचायत से नगर परिषद बनाने का दर्जा प्रदान किया जाए ताकि क्षेत्र का विकास आगे की ओर बढ़ सके उमरी अभी तक ग्राम पंचायत है और अगर वह नगर परिषद हो जाती है तो जिसका वार्ड का विभाजन करते हुए उसे नगर परिषद के रूप में चुनाव कराकर विकास को आगे बढ़ाया जा सकेगा। यह मांग काफी समय से क्षेत्रीय जनता की और से की जाती रही है यह प्रस्ताव पूर्व में भी शासन की प्रस्तावित है। श्री कुशवाह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि भिण्ड नगर पालिका को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव भी शासन की ओर प्रस्तावित है जिसकी कार्यवाही और अधिक गति से बढ़ाई जाए ताकि आगामी दिनों में नगर निगम का चुनाव होकर शहर के विकास को आगे बढ़ाया जाएगा उन्होंने कहा कि जो शहर से लगी हुई ग्राम पंचायतें हैं उनका ठहराव भी नगर निगम की सीमा में प्रस्तावित किया गया है।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भिंड के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की




